{"_id":"5b0044f54f1c1be1408b6648","slug":"governor-ram-naik-appreciate-cm-yogi-for-his-work-in-up-government","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने की सीएम योगी की तारीफ, कहा- उनके व्यक्तित्व से हो रहा ऊर्जा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल ने की सीएम योगी की तारीफ, कहा- उनके व्यक्तित्व से हो रहा ऊर्जा निर्माण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 19 May 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में उपस्थित सीएम योगी व राज्यपाल राम नाईक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि योगी सरकार एक साल के कार्यकाल में प्रदेश में निवेश व रोजगार का माहौल तैयार करने में कामयाब हुई है। पहले जहां निवेशक यूपी आना नहीं चाहते थे, पर अब लगातार निवेश प्रस्ताव दे रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोह से अंग्रेजियत खत्म करने के अपने प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा, अब अंग्रेजी जमाने के हैट दीक्षांत समारोह के होर्डिंग्स में ही बचे हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के तौर पर बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार के कामकाज की खूब सराहना की। कहा, अभी तक पानी और सूर्य से ही ऊर्जा का निर्माण होता था, अब योगी आदित्यनाथ के व्यक्तित्व से भी ऊर्जा का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
बिजली और कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक होने से निवेशक आ रहे हैं, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यूपी में अब विकास के युग की शुरुआत हो चुकी है।
दीक्षांत समारोह में उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों से राम नाईक ने कहा, आज से उनकी एक नई जिंदगी शुरू हो रही है।
जीवन में शॉर्टकट अपनाने के बजाय कड़ी मेहनत का रास्ता पकड़ें। उन्होंने पदक विजेताओं में लड़कियों की संख्या ज्यादा होने पर उनकी काफी प्रशंसा की। कहा, महिलाओं के सशक्तीकरण का नया युग भी शुरू हो चुका है। कहा कि उनके कार्यकाल में 24 विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह हुए हैं, जिसमें उपाधि पाने वालों में लड़कों से लड़कियां आगे हैं।
आज महिलाओं को लड़ाकू विमान चलाने के लिए देने पर भी विचार हो रहा है। वाजपेयी सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान की शुरुआत की थी, जिसके चलते महिलाएं यह मुकाम हासिल कर सकीं। उन्होंने व्यक्तित्व विकास के टिप्स भी दिए।
समावेशी शिक्षा देने का अनूठा काम कर रहा विवि
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में समावेशी शिक्षा देने का अनूठा काम हो रहा है। यहां दिव्यांगजन और सामान्य विद्यार्थियों में निकटता देखकर काफी अच्छा लगता है। परिसर में बाधा रहित आवागमन भी सराहनीय है। हमारी सरकार दिव्यांगजनों के लिए काफी काम कर रही है।