{"_id":"5cb77e59bdec2214593aaa0a","slug":"governor-ram-naik-admitted-in-sgpgi-may-get-pacemaker-if-required","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल राम नाईक को लगा पेसमेकर, हालत में सुधार, मुख्यमंत्री ने लिया हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल राम नाईक को लगा पेसमेकर, हालत में सुधार, मुख्यमंत्री ने लिया हालचाल
Thu, 18 Apr 2019 09:50 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 18 Apr 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल रामनाईक से हालचाल लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसजीपीजीआई में भर्ती राज्यपाल राम नाईक को पेसमेकर लगा दिया गया है। अब उनकी हालत में सुधार है। तीन दिन तक उन्हें खास निगरानी में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसजीपीजीआई जाकर राज्यपाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन
राज्यपाल को बुधवार शाम दिल में दर्द होने पर एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. पीके गोयल ने बताया कि राज्यपाल को पेसमेकर लगा दिया गया।
विज्ञापन
अभी उन्हें गहन निगरानी कक्ष में रखा गया है। शनिवार को स्थिति देखने के बाद छुट्टी के बारे में तय किया जाएगा।