फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Governor of Nuevo Leon meets to businessmen in Uttar Pradesh.

नुएवो लियोन के गर्वनर ने निवेश के लिए यूपी के व्यापारिक समुदाय से की मुलाकात

Sat, 05 Aug 2023 04:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 05 Aug 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
Governor of Nuevo Leon meets to businessmen in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

नुएवो लियोन के गवर्नर सैमुअल एलेजांद्रो ने शनिवार को अपनी टीम के सदस्यों इवान रिवास और अन्य के साथ मेक्सिको को निवेश के लिए सबसे अच्छी जगह बताते हुए नुएवो लियोन में निवेश को आमंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश के औद्योगिक संगठनों और व्यापारिक समुदाय के साथ बातचीत की।

विज्ञापन


चर्चा की शुरुआत इन्वेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश आईएएस की परिचयात्मक टिप्पणियों से हुई जिन्होंने सत्र की अध्यक्षता की। नुएवो लियोन के बारे में नीतियों, भौगोलिक, वित्तीय ब्रीफिंग के बाद, पीपीटी प्रस्तुति नुएवो लियोन के प्रतिनिधिमंडल के टीम सदस्य इवान रिवास द्वारा की गई। 
विज्ञापन


प्रस्तुतिकरण में मानव पूंजी की उपलब्धता, श्रम उत्पादकता, एफडीआई प्रवाह, ऑटोमोटिव, ईवी, आईटी इत्यादि जैसे क्षेत्र विशिष्ट निवेश हेतु शामिल थे। मुकेश सिंह चेयरमैन लखनऊ चैप्टर, की लीडरशिप में कीर्ति कर्मचंदानी एचसीएल, मनीष मेहरोत्रा अटॉर्नी, सैयद मोहम्मद दानिश टाटा समूह और संदीप कोहली रिटेल इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स की टीम ने प्रतिनिधिमंडल के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएसीसी टीम ने प्रतिनिधिमंडल को न्यूवो लियोन में उत्साहजनक अवसरों को चेम्बर के सदस्यों के बीच अवसरों की जानकारी प्रसारित करने का आश्वासन दिया। आईएसीसी के अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह ने साहसिक खेल क्षेत्रों में सहयोग करने का अवसर तलाशा, क्योंकि नुएवो लियोन इसके लिए प्रसिद्ध है। सिंह ने लैटिन अमेरिका से उत्तर प्रदेश में निवेश प्राप्त करने में मदद करने के लिए प्रतिनिधिमंडल से अनुरोध किया और आमंत्रित किया।


बाद में एआईसीसी टीम ने महामहिम सैमुअल एलेजांद्रो और उनकी टीम को राम दरबार प्रस्तुत किया क्योंकि उनकी यात्रा भगवान राम के राज्य में थी। इन्वेस्ट यूपी के सीईओ अभिषेक प्रकाश ने सत्र में शामिल होने के लिए प्रतिनिधिमंडल और आमंत्रित प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया। सत्र में आईआईए, सीआईआई और लघु उद्योग भारती के प्रमुख सदस्य भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed