राज्यपाल का यू-टर्न, जावेद उस्मानी बनेंगे सीईसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम अड़चनों के बाद जावेद उस्मानी के सीईसी बनने का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल राम नाईक ने सोमवार को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जावेद उस्मानी को राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त पद पर नियुक्त करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।
राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद अब राज्य सरकार अधिसूचना जारी करेगी, जिसके बाद जावेद राजस्व परिषद के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे।
गौरतलब है कि राज्यपाल ने प्रदेश सरकार से सतर्कता निकासी रिपोर्ट के साथ पत्रावली पुनः भेजने की बात की थी। राज्य सरकार द्वारा सतर्कता निकासी रिपोर्ट के साथ पत्रावली शुक्रवार को राजभवन में दोबारा प्राप्त हुई थी।
राज्यपाल ने अपनी स्वीकृति देने के बाद पत्रावली अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेज दी।
कोर्ट में दी गई चुनौती
जावेद उस्मानी को मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति को लेकर इलाहबाद कोर्ट की लखनऊ बेंच पर एडवोकेट मनेंद्र नाथ राय ने चुनौती दे दी है।
मनेंद्र नाथ राय ने अपनी याचिका में कहा है कि सेक्शन 16 के अंतर्गत नियुक्ति एवं सेवाएं आती हैं, इस वजह से मामले की सुनवाई भी इसी बेंच पर होनी चाहिए।
कोर्ट ने जस्टिस कृष्णमुरारी की अध्यक्षता में 12 नवंबर को मामले की सुनवाई तय की गई। एडवोकेट महेन्द्र नाथ पहले भी ऐसी ही एक नियुक्ति को चुनौती दे चुके हैं।
एडवोकेट ने इससे पूर्व सीआईसी की नियुक्ति को जो चुनौती दी थी उस मामले की सुनवाई भी 12 नवंबर को कृष्णमुरारी की अध्यक्षता में ही होगी।