{"_id":"584bd2584f1c1b1375448de4","slug":"governor-appoints-sushil-solomon-as-vc-of-csa-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. सुशील सोलोमन बने चंद्रशेखर आजाद कृषि यूनिवर्सिटी के वीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. सुशील सोलोमन बने चंद्रशेखर आजाद कृषि यूनिवर्सिटी के वीसी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 10 Dec 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
सीएसए यूनिवर्सिटी
यूपी के राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालय कुलाधिपति राम नाईक ने डॉ सुशील सोलोमन को कानपुर की चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। डॉ सुशील भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के पूर्व निदेशक रह चुके हैं।
राज्यपाल की प्रमुख सचिव जूथिका पाटणकर ने यह जानकारी देते हुये बताया कि कुलपति की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गयी है।
वहीं राज्यपाल राम नाईक ने आगामी 21 दिसम्बर से राज्य विधान मण्डल के दोनों सदनों का सत्र आहूत करने के लिए अपना अनुमोदन दे दिया है।