फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Governor and Chief Minister Yogi held virtual dialogue with the mayor and councilors of the municipal corporation, gave these instructions...

राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी ने नगर निगम के महापौर व पार्षदों से किया वर्चुअल संवाद, दिए ये निर्देश...

Thu, 03 Jun 2021 07:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 03 Jun 2021 07:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा ऋतु से पूर्व नालों की सफाई एवं विषाणु जनित रोगों से बचाव हेतु युद्ध स्तर पर कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Governor and Chief Minister Yogi held virtual dialogue with the mayor and councilors of the municipal corporation, gave these instructions...
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राज्यपाल आंनदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम के महापौर एवं पार्षदों के साथ वर्चुअल संवाद किया। मुख्यमंत्री द्वारा निकाय को संबोधित करते हुए वर्षा ऋतु से पूर्व नालों की सफाई एवं विषाणु जनित रोगों से बचाव हेतु युद्ध स्तर पर कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए गए। निकायों की आय को बढ़ाए जाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया। 

विज्ञापन


महापौर ऋषिकेश उपाध्याय द्वारा अवगत कराया गया कि कि नगर निगम द्वारा पूर्ण संवेदनशीलता के साथ कोरोना के संकटकाल में निरंतर अभियान चलाते हुए कोरोना की चेन को तोड़ने का काम किया है। नगर निगम अपने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए पूर्णता प्रतिबद्ध है। सैनिटाइजेशन अभियान का निरंतर पर्यवेक्षण किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त विस्तारित क्षेत्र गंजा में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर  कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण से प्रभावी रोकथाम हेतु  अनलॉक के तीसरे दिवस में टैंकर एवं फायर ब्रिगेड द्वारा सभी प्रमुख मंदिरों, व्यवसायिक क्षेत्रों, मुख्य मार्गों, राजकीय कार्यालयों धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर वृहद सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया गया व शमशान स्थल व जमथरा घाट को भी सैनिटाइज कराया गया। इसके साथ साथ सुभाष चंद्र बोस ,झारखंडी कंधारी बाजार, बृहस्पति कुंड, राम मंगलदास नगर, ऋण मोचन घाट ,लक्ष्मण घाट वार्ड व स्वास्थ्य केंद्रों को टैंकर के माध्यम से वृहद सैनिटाइजेशन किए जाने का अभियान चलाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम प्रशासन कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत बेहद संवेदनशील है। सैनिटाइजेशन टीमे पूर्ण सक्रियता के साथ सैनिटाइजेशन का कार्य सम्पादित कर रही है। नगर निगम अपने नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। नगर निगम द्वारा कंटेंमेनट जोन व उनके आस पास के क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया जा रहा है। निगरानी समितियों द्वारा वार्डो का निरीक्षण एवं निरंतर जागरुकता/व्यापक प्रचार प्रसार का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed