{"_id":"5d846d178ebc3e017d36342b","slug":"governor-anandiben-patel-in-gonda-inspects-district-womens-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल आनंदीबेन पहुंचीं गोंडा, महिला अस्पताल का निरीक्षण कर बांटे फल, पूछा हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल आनंदीबेन पहुंचीं गोंडा, महिला अस्पताल का निरीक्षण कर बांटे फल, पूछा हालचाल
Fri, 20 Sep 2019 02:59 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 20 Sep 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल में मरीज को राज्पाल ने फल बांटे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आनंदीबेन शुक्रवार को गोंडा के जिला का दौरा करने पहुंची। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद वे सीध महिला अस्पताल गईं और वहां का निरीक्षण किया। उन्होंने वॉर्ड में भर्ती मरीजों से बात की और फल बांटे। मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा।
राज्यपाल के आने के ढाई घंटे पहले मरीजों को अस्पताल के बाहर रोक दिया गया। ओपीडी के मरीजों को अस्पताल के दूसरे भाग में पहुंचा दिया गया। साथ ही आयुष्मान वार्ड में एक भी मरीज न पाकर राज्यपाल ने हैरानी जताई। इसके बाद राज्यपाल गोंडा के स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र देखेंगी।

स्कूल में बच्चों को दिए फल, सवाल के जवाब पर थपथपाई पीठ
प्राइमरी मॉडल स्कूल रानी पुरवा में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बच्चों से सीधा संवाद किया। कक्षा पांच की छात्रा श्वेता से चेतक की वीरता के बारे में पूछा। श्वेता ने चेतक की वीरता बताई।
उन्होंने बेटी की पीठ थपथपाई और कक्षा चार की रुबी से गुणा का सवाल हल कराया। बच्चों ने सवाल हल कर दिया इस पर खुशी जताई।
कक्षा एक, दो व तीन के बच्चों से भी भेंट किया। बच्चों अपने हाथ से बनाई ग्रीटिंग भेंट की। बच्चों की क्राफ्ट कला को देखा और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। पूंछा की बच्चों ने खुद बनाया है कक्षा की शिक्षिका रेणुका ने बताया कि बनाया मैंने है बच्चों ने रंग भरा है। उन्होंने स्कूल के स्टाफ को भी सराहा। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के पोषण की जानकारी की और बच्चों का उत्साह बढाया।
राज्यपाल ने मीडिया से बात करने से किया इनकार। इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन सर्किट हाउस पहुंचीं। यहां अधिकारियों, एनजीओ, रोटरी क्लब के सदस्यों से मुलाकात की।