{"_id":"5f376f6b8ebc3e3ceb7aa176","slug":"governor-anandiben-patel-and-chief-minister-yogi-adityanath-greeted-on-the-eve-of-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल और सीएम ने दी बधाई, योगी बोले-यूपी को स्वच्छ, स्वस्थ, समर्थ और सर्वोत्तम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल और सीएम ने दी बधाई, योगी बोले-यूपी को स्वच्छ, स्वस्थ, समर्थ और सर्वोत्तम...
Sat, 15 Aug 2020 11:00 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 15 Aug 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने 74वें स्वाधीनता दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि 15 अगस्त का एतिहासिक दिन हमें राष्ट्रीय गौरव एवं आत्मसम्मान की अनुभूति कराता है।
इस मौके पर प्रदेशवासियों को राष्ट्रहित में त्याग और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा, स्वतंत्रता दिवस हमें आत्मचिंतन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों व लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास और आत्मनिर्भर भारत बनाने की अवधारणा को अपनाते हुए यूपी को स्वच्छ, स्वस्थ, समर्थ और सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए कटिबद्ध है।
सीएम ने कोविड-19 से बचाव के लिए केंद्र व राज्य सरकार के दिशानिर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए स्वाधीनता दिवस समारोह को परंपरागत सादगी व हर्षोल्लास से मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
उधर, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी व कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव, बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन व यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने भी प्रदेशवासियों को स्वाधीनता दिवस पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।