{"_id":"5b1f74624f1c1bae6e8b7885","slug":"government-will-setup-a-inquiry-of-a-decision-by-akhilesh-yadav-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा शासन में बांटे गए 88 करोड़ रुपए के बीजों की जांच के आदेश, जांच टीम से कृषि विभाग बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा शासन में बांटे गए 88 करोड़ रुपए के बीजों की जांच के आदेश, जांच टीम से कृषि विभाग बाहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने सपा सरकार में 88 करोड़ रुपये के बीज वितरण की जांच का फैसला किया है। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को सत्यापन के बाद ही कंपनियों को भुगतान के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
वर्ष 2013-14 और 2014-15 में संकर धान, मक्का, ज्वार और संकर बाजरा के बीज अनुदान पर दिए गए थे। उसी समय आरोप था कि संकर बीज के नाम पर घटिया बीजों की आपूर्ति की गई। लाभार्थियों की सूची में शामिल कई किसानों को बीज ही नहीं मिला।
विज्ञापन
इन शिकायतों पर कंपनियों का भुगतान रोक दिया गया था। हाल ही में बीज आपूर्ति करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों ने पैसों के लिए संपर्क किया तो मामले की फाइल दोबारा खोली गई।
विज्ञापन
इस पर शासन ने सभी डीएम से कहा है कि वे अपनी अध्यक्षता में एक टीम बनाकर जांच कराएं, जिसमें कृषि विभाग के अधिकारी शामिल नहीं होंगे।
पशुपालन, उद्यान, मत्स्य एवं कृषि से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारियों से जांच लगाकर सभी डीएम सप्ताह भर में रिपोर्ट कृषि निदेशक को दें। बता दें कि वर्ष 2013-14 का 12 करोड़ रुपये और वर्ष 2014-15 का 76 करोड़ रुपये का भुगतान अभी तक लटका पड़ा है।