{"_id":"609a91ce8e876702cf4c991f","slug":"government-will-help-in-vaccination-in-amu-cm-yogi-talks-to-vice-chancellor","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में टीकाकरण में पूरी मदद करेगी सरकार, सीएम योगी ने कुलपति से की बात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में टीकाकरण में पूरी मदद करेगी सरकार, सीएम योगी ने कुलपति से की बात
Tue, 11 May 2021 07:46 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 11 May 2021 07:46 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति से फोन पर बात कर एएमयू के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोविड मरीजों, चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति से फोन पर बात कर एएमयू के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोविड मरीजों, चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कुलपति से विश्वविद्यालय में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों का टीकाकरण कराने को कहा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण में प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन पूरी मदद करेगा। बीते दिनों सोशल मीडिया और मीडिया में एएमयू के विद्यार्थियों और चिकित्सकों के कोरोना संक्रमित होने का समाचार प्रसारित हुआ था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लेते हुए एएमयू के कुलपति से फोन पर बात कर वहां की स्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हर संभव उपाय करना आवश्यक है।
विज्ञापन