फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government to provide free corona vaccine to the poor: Mayawati

गरीबों को मुफ्त कोरोना का टीका लगवाए सरकार : मायावती

Wed, 17 Mar 2021 08:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 17 Mar 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Government to provide free corona vaccine to the poor: Mayawati
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती। - फोटो : amar ujala
देश में दोबारा कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाने के फैसले का बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्वागत किया। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों से गरीब, मेहनतकश मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों को निशुल्क कोरोना का टीका लगाने की व्यवस्था की भी अपील की।
विज्ञापन


ट्वीट के जरिए बसपा सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री की पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि सही समय पर कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना से लोगों के बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को राष्ट्रीय नीति के तहत केंन्द्र और प्रदेश सरकारों को चलाना चाहिए। सरकार अगर टीकाकरण अभियान को तेज और सुगम बनाकर चलाए तो और बेहतर परिणाम सामने आएंगे। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कोरोना प्रकोप के चलते देश की आम जनता सबसे अधिक परेशान है। इसलिए सरकारों को मध्यमवर्गीय व गरीब परिवारों पर फोकस करना चाहिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed