{"_id":"5ae34ec54f1c1bed778b540e","slug":"government-taken-action-against-ex-bsa-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सर्टिफिकेट वाले शिक्षकों को भी दे दिया वेतन, पूर्व 10 बीएसए पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी सर्टिफिकेट वाले शिक्षकों को भी दे दिया वेतन, पूर्व 10 बीएसए पर गिरी गाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Apr 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायक अध्यापकों के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी होने की जानकारी के बाद भी उन्हें वेतन भुगतान करने के मामले में जौनपुर और इलाहाबाद के 10 पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों पर गाज गिरी है। सरकार ने इन बीएसए के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जौनपुर और इलाहाबाद में कुछ शिक्षकों को नियम विरुद्ध वेतन का भुगतान करने की शिकायत सरकार को मिली थी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कराई गई जांच में जौनपुर के तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सर्वदानंद, डॉ. विनोद कुमार राय, भाष्कर मिश्रा और कृष्णानंद उपाध्याय को शिक्षकों को नियम विरुद्ध वेतन का भुगतान करने का दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
इसी प्रकार इलाहाबाद के तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार सक्सेना, रमेश चंद्र मिश्रा, दिनेश कुमार यादव, बृजेश मिश्रा, राकेश कुमार और कमलाकर पांडेय को सहायक अध्यापकों के शैक्षिक प्रमाण पत्र फर्जी होने की जानकारी मिलने के बाद भी उन्हें वेतन भुगतान कराने का दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
विभाग के विशेष सचिव देवप्रताप सिंह ने सभी 10 बीएसए के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।