{"_id":"6025500a8ebc3ee92c0cbf47","slug":"government-should-conduct-a-fair-investigation-of-kasganj-incident-sabhajit","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज वारदात की निष्पक्ष जांच कराए सरकार: सभाजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज वारदात की निष्पक्ष जांच कराए सरकार: सभाजीत
Thu, 11 Feb 2021 09:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 11 Feb 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने कासगंज में शराब माफिया के हमले में शहीद हुए सिपाही देवेंद्र को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बृहस्पतिवार को हुई शोकसभा में प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत ने सरकार से कासगंज वारदात की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
उन्होंने शहीद सिपाही के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कि वारदात के तीन दिन बाद भी पुलिस हत्या के आरोपी मोती धीमर को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। पुलिस ने भी इनाम घोषित करके खानापूर्ति कर ली। इससे साबित होता है कि पुलिस के उच्चाधिकारियों और शराब माफिया के बीच कोई साठगांठ है। उन्होंने सरकार से पुलिस और शराब कारोबारियों के संबंधों की भी जांच कराने की मांग की।
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित सभा में महासचिव दिनेश सिंह पटेल, मुख्य प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी, प्रवक्ता हुदा जरीवाला, पार्टी की छात्र इकाई के प्रदेश महासचिव अंकित परिहार, आलोक द्विवेदी, अफरोज आलम और ललित तिवारी आदि ने शहीद देवेंद्र की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।