{"_id":"5bc08eedbdec226983026180","slug":"government-should-bring-ordinance-for-ram-mandir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार तीन तलाक पर अध्यादेश ला सकती है तो राम मंदिर पर भी लाये: संजय राउत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार तीन तलाक पर अध्यादेश ला सकती है तो राम मंदिर पर भी लाये: संजय राउत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 12 Oct 2018 05:39 PM IST
विज्ञापन
संजय राउत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव सेना सांसद संजय राउत ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण लोकसभा चुनाव 2019 से पहले शुरू होना चाहिए। जब केन्द्र सरकार एससी-एसटी एक्ट और तीन तलाक पर अध्यादेश ला सकती है तो राम मंदिर निर्माण के लिए भी अध्यादेश लाकर जल्द मंदिर का निर्माण शुरू कराना चाहिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर आए संजय राउत ने राजधानी स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश, केन्द्र में भाजपा की सरकार है, इतना ही नहीं राष्ट्रपति भवन तक भाजपा का राज है।
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सही समय यही है, मंदिर अभी नहीं बना तो कभी नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में आज भी रामलाल जेल मे हैं, उन्हें ज्यादा दिनों तक ऐसी स्थिति में नहीं छोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
राउत ने कहा कि आस्था का फैसला न्यायालय से नहीं हो सकता है ना ही इस संबंध में न्यायालय का फैसला कोई मानेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लेकर आएंगे।
उन्होंने कहा कि शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे नवम्बर के अंतिम सप्ताह या दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में आयोध्या आएंगे। अयोध्या में साधु संतों के साथ बैठकर राम मंदिर निर्माण की योजना तय करेंगे।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में करीब देश भर से एक लाख शिव सैनिक भी जुटेंगे। उन्होंने कहा कि शिव सेना के लिए राम मंदिर राजनीति नहीं आस्था का विषय है। जनता की आस्था के लिए संघर्ष में शिव सेना पीछे नहीं हटेगी।
पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ते दाम पर संजय राउत ने कहा कि इस मुद्दे पर जिसे जवाब देना चाहिए वह अभी तक मौन है। गुजरात और महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों पर उन्होंने कहा महाराष्ट्र में कहीं कोई हमला नहीं हुआ है। उत्तर भारतीयों के साथ जो घटनाएं हुई हैं उनसे शिव सेना का लेना देना नहीं है, सर्वाधिक उत्तर भारतीय शिव सेना के पदाधिकारी हैं।