{"_id":"67842789d4c6b4484a01de40","slug":"government-sensitive-on-problems-of-industries-rakesh-sachan-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1033148-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगों की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील : राकेश सचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगों की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील : राकेश सचान
विज्ञापन
योजनाओं के बारे में जानकारी देते मंत्री राकेश सचान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि उद्योगों की समस्याओं को लेकर सरकार संवेदनशील है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उद्यमियों के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। वे रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स ऑडिटोरियम में लघु उद्योग भारती की ओर से आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन (उप्र-उत्तराखंड) व उद्यमी महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में 44 लाख करोड़ के पूंजी निवेश प्रस्ताव आए हैं और 15 हजार करोड़ के अन्य प्रस्ताव भी निकट भविष्य में आने वाले हैं। कार्यक्रम में उद्योगों की प्रमुख समस्याओं को व्यापारियों ने उठाया। इस पर कैबिनेट मंत्री ने सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से अवगत कराया और कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था उत्तम हुई है। सड़कें, हाईवे, रेलवे व विमान सेवाओं का विस्तार हुआ है और इस वजह से प्रदेश के बाहर के उद्यमी निवेश के लिए प्रोत्साहित हो रहे हैं। द्वितीय सत्र में लघु उद्योग भारती के सभी संभाग अध्यक्षों ने संभागीय वृत प्रस्तुत किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष रमन चावला व सह कोषाध्यक्ष राघव सिंह ने संगठन की वित्तीय स्थिति और नियमों के संदर्भ में प्रस्तुतिकरण दिया।
समस्याओं का होगा निस्तारण : ब्रजेश पाठक
अंतिम सत्र में उद्यमी सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार आपकी है और सभी अपेक्षित कार्य उद्यमियों के सहयोग से ही किए जाएंगे। हमारे दैनिक उपयोग की सभी सामग्री छोटे उद्योगों द्वारा उत्पादित की जाती हैं और उद्योग ही इनकी आपूर्ति के माध्यम हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि लघु उद्योग भारती की ओर से बताई गईं सभी समस्याएं तत्काल प्रमुख सचिव स्तर से निस्तारित कराई जाएंगी।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने लघु उद्योग भारती की फर्रूखाबाद, कन्नौज, देवरिया, सुल्तानपुर, सीतापुर, रामपुर की पूर्ण इकाइयों की घोषणा की और बताया कि कानपुर महिला इकाई स्थापित की जा रही है। लघु उद्योग भारती द्वारा कौशल विकास केंद्र की स्थापना व प्रदेश कार्यालय के लिए भूमि की व्यवस्था हो गई है जिस पर प्रदेश स्तरीय कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित होना है।
योजनाओं की जानकारी के साथ समस्याओं पर चर्चा
भारती उद्योग विकास बैंक सिडबी के सहायक महाप्रबंधक सनोज कुमार गुंजन ने सिडबी द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। लघु उद्योग भारती में अपने सदस्य उद्योगों की सुविधा के लिए सिडबी के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किया गया है जिससे प्रदेश के सूक्ष्म, लघु उद्यमी लाभान्वित हो सकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने नगर निगम क्षेत्रों में आवासीय के बराबर गृहकर, उद्योगों में सौर ऊर्जा संयंत्रों पर ब्याज मुक्त ऋण, निवेश मित्र पोर्टल का उच्चीकरण, प्रदूषण, फायर नियमों का सरलीकरण व औद्योगिक इकाइयों के मानचित्रों पर सभी विभागों की अनुमन्यता आदि समस्याओं को रखा। इस मौके पर प्रमुख सचिव सूक्ष्म लघु ,मध्यम उद्यम आलोक कुमार, अध्यक्ष उप्र लघु उद्योग निगम, अध्यक्ष राजस्व परिषद अनिल कुमार के समक्ष महामंत्री राकेश गर्ग ने भूमि व राजस्व विषयों पर उद्यमियों की समस्याओं को रखा गया। इस मौके पर संगठन महामंत्री श्रीप्रकाश, रविंद्र सिंह, अरुण भाटिया, घनश्याम ओझा व गौरव मित्तल आदि उपस्थित रहे।