फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government sending fear to farmers by sending police to villages: Akhilesh

गांवों में पुलिस भेजकर किसानों में डर पैदा कर रही सरकार : अखिलेश

Mon, 28 Dec 2020 09:12 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 28 Dec 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Government sending fear to farmers by sending police to villages: Akhilesh
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के प्रत्येक गांव में पुलिस भेजकर किसानों में डर पैदा करने की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि किसानों से बात करने के नाम पर उन्हें धमकाया जा रहा है। किसान नेताओं के साथ ही सपा नेताओं को भी घरों में नजरबंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने सोमवार को बयान में कहा कि गांवों में धान खरीद की रिपोर्ट बनाने के बहाने पुलिस को भेजा जा रहा जबकि जबकि धान की लूट हो चुकी है। सच्चाई यह है कि इसका उद्देश्य गांवों में डर पैदा करना है ताकि किसानों में भय पैदा करके आंदोलन से अलग रखा जा सके। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि भाजपा का राजनीतिक नेतृत्व अक्षम हो गया है। कृषि कानून पर किसानों से अब पुलिस बात करेगी ? धान खरीद की कथित रिपोर्ट पुलिस इकट्ठा करेगी? उन्होंने कहा, पूरी ताकत झोंकने के बावजूद भाजपा नेतृत्व किसानों से संवाद नहीं कर पा रहा है। भाजपा का चूंकि किसान-खेती से कभी रिश्ता रहा नहीं इसलिए अन्नदाता का सम्मान करना उन्हें नहीं आता है। कारपोरेट दुनिया भाजपा की सरंक्षक है और भाजपा उनकी पोषक पार्टी है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा लाख झूठ बोले लेकिन किसान समझ गया है कि कृषि कानून वस्तुत: छलावा है। किसानों से जो भाजपा सरकार अपने किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं कर सकी है, वह किसानों की जिंदगी में खुशहाली कहां से लाएगी। उसकी नीयत तो किसान की खेती छीनकर बहुराष्ट्रीय कंपनियों और पूंजी घरानों को सौंप देने की है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भाजपा की जमीन खिसक रही है, वह और दमनकारी होती जा रही है। किसान जाग चुका है, वह भाजपा की साजिशों में अब फंसने वाला नहीं है। वह प्रदेश की राजनीति में बदलाव चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे दिन भी सपाइयों ने लगाईं चौपाल
सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि सोमवार को चौथे दिन भी समाजवादी किसान घेरा सभी जिलों में जारी रहा। गांवों में अलाव पर चौपाल लगाकर किसानों के बीच उनकी समस्याओं और भाजपा राज में उनके साथ होने वाले अन्याय पर खुलकर चर्चा की हो रही है। किसानों को सपा सरकार में किए गए कामों की भी जानकारी दी गइ र्है। सपा सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अब तक एक हजार से ज्यादा गांवों में यह किसान घेरा कार्यक्रम हो चुका है। उन्होंने कहा, समाजवादी किसान यात्रा और समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रमों में लाखों की उपस्थिति दर्शाती है कि 2022 में विकास की साइकिल का दौड़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed