फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government schools of the city will open today also on Sunday

Lucknow News: आज रविवार को भी खुलेंगे शहर के सरकारी स्कूल

Sun, 02 Feb 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Government schools of the city will open today also on Sunday
लखनऊ। राजधानी में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित कक्षा एक आठ तक सभी सरकारी स्कूल रविवार को खुलेंगे। इस दौरान बच्चों की अपार आईडी बनाए जाने का काम पूरा किया जाएगा। शनिवार को जूम मीटिंग के दौरान शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा की ओर से समीक्षा में पाया गया कि अपार आईडी अधिकांश बच्चों की नहीं बनी है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद बीएसए राम प्रवेश ने भी रविवार को स्कूल खोलने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


बीएसए ने बताया कि रविवार को अपार दिवस के रूप में विद्यालय खुलेंगे और उन बच्चों की अपार आईडी बनानी होगी जिनकी अभी तक नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि उनका कार्यालय भी खुला रहेगा। बीएसए ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भी खुले रहेगें । इस दौरान यू-डायस डाटा फीडिंग का काम भी पूरा करना होगा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
स्कूलों में 80 प्रतिशत बच्चों की अपार आईडी न बनने का मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इस संबंध में 23 जनवरी को खबर का प्रकाशन किया था। तब से लगातार डीआईओएस, बीएसए सहित उच्च अधिकारियों की ओर से बैठक कर रोजाना समीक्षा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल बंद मिले तो होगी कार्रवाई
बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 20-20 स्कूलों का निरीक्षण का जिम्मा भी सौंपा है। ऐसे में जो विद्यालय बंद मिले उनके प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed