फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government schools closed again as soon as they opened, private ones will remain open

Lucknow News: खुलते ही फिर बंद हुए सरकारी स्कूल, निजी खुले रहेंगे

Thu, 16 Jan 2025 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Government schools closed again as soon as they opened, private ones will remain open
शीतकालीन अवकाश के बाद खुले स्कूल।
लखनऊ। शीतकालीन अवकाश के बाद बुधवार को कक्षा एक से आठ तक सभी सरकारी व निजी स्कूल खुल गए, मगर शाम को बेसिक शिक्षा निदेशक के आदेश के बाद 16 और 17 जनवरी तक एक से आठ कक्षा तक के सभी स्कूल फिर बंद कर दिए गए। इधर, बुधवार को स्कूल खुले तो अधिकांश निजी स्कूलों में बच्चों को अभिभावक खुद छोड़ने पहुंचे। सरकारी स्कूलों में पहले दिन 55 फीसदी बच्चों की उपस्थिति रही। शिक्षकों ने बताया कि पहले दिन बच्चे सुबह 10 बजे तक स्कूल आते रहे। हालांकि, समय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक है।
विज्ञापन


31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश चल रहा था। सर्दी को देखते हुए उम्मीद थी कि छुट्टियों का समय बढ़ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सेंट फ्रांसिस स्कूल में बच्चों को छोड़ने पहुंचे अभिभावकों ने कहा कि अभी सुबह स्कूल खुलने का समय बढ़ाया जाना चाहिए। बीएसए राम प्रवेश ने बताया कि स्कूलों से मिली रिपोर्ट के आधार पर अवकाश के बाद पहले दिन 55 फीसदी बच्चों की उपस्थिति सरकारी स्कूलों में रही है।
विज्ञापन

डीएम के नाम का फर्जी पत्र वायरल, हुआ असमंजस

छुट्टी को लेकर जिलाधिकारी के हस्ताक्षर का फर्जी पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इससे अभिभावक व स्कूल प्रबंधक असमंजस में आ गए। दरअसल, ये पत्र 2024 का था, जिसे सत्र एडिट कर वायरल किया गया था। अभिभावक अंजू वार्ष्णेय, ममता त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें पत्र सोशल मीडिया से मिला, जिसमें दो दिन अवकाश बढ़ाने का जिक्र था। इसलिए निश्चिंत थे, लेकिन बाद में पता चला कि स्कूल खुला है तो बच्चों को भेजना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed