फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government says encounter is reflection of police action in vidhan sabha

एनकाउंटर पर बोली सरकार, पुलिस पर गोली चलेगी तो जवाब मिलेगा ही

Wed, 29 Aug 2018 08:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Aug 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
government says encounter is reflection of police action in vidhan sabha
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना

कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मंगलवार को विधानसभा में समूचे विपक्ष ने सरकार को घेरा। विपक्ष आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद से अपराधों की बाढ़ आ गई है। लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। खुलेआम हत्याएं हो रही हैं और बैंक लूटे जा रहे हैं। और तो और राज्यपाल के घर के सामने हत्या करके बैंक की कैश वैन लूट ली गई।

विज्ञापन


महिलाओं के प्रति अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई है। सरकार ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े रखते हुए कई अपराधों में कमी का दावा तो किया लेकिन यह स्वीकार भी किया कि कुल मिलाकर 2016 के मुकाबले 2017 में अपराधों में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


सरकार ने यह भी माना कि महिलाओं के प्रति अपराध में भी बढ़ोतरी हुई है। सपा के सदस्यों ने सरकार पर गलतबयानी का आरोप लगाते हुए सदन का बहिष्कार किया जबकि बसपा और कांग्रेस ने सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए सदन से बहिर्गमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। चौधरी ने विधानसभा की वेबसाइट के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि बीते तीन महीने में सभी तरह के अपराधों में वृद्धि हुई है।

2017 के शुरुआती तीन महीने में जहां 33,728 अपराधिक घटनाएं हुई थीं वहीं 2018 में 44,936 घटनाएं हुईं। आंकड़ें अपराध में कमी के  सरकार के दावे की पोल खोल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि फर्जी एनकाउंटर से अपराध नहीं रुके गा। छोटे-मोटे अपराधियों का ही एनकाउंटर किया जा रहा है। असली अपराधियों के  बजाय पुलिस बेगुनाहों को पकड़ रही है। सत्ताधारियों के संरक्षण की वजह से अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है।

गुंडाराज दो गुना और भ्रष्टाचार कई गुना बढ़ा- बसपा

government says encounter is reflection of police action in vidhan sabha
फाइल फोटो (यूपी विधानसभा) - फोटो : amar ujala
बसपा के नेता लालजी वर्मा ने कहा कि न गुंडाराज-न भ्रष्टाचार का भाजपा का नारा बेमानी हो गया है। गुंडाराज दो गुना और भ्रष्टाचार कई गुना बढ़ गया है। पुलिस में भ्रष्टाचार बढ़ने की वजह से कानून-व्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है। एनसीआरबी की रिपोर्ट में पहले यूपी अपराध के मामले में 34वें स्थान पर था जो अब 11वें स्थान पर आ गया है।

पुलिस विभाग के आकड़ों के अनुसार अपराधों में 18 फीसदी की वृद्धि हुई है। दावे चाहे जो भी किए जाएं पर सरकार अपराध रोकने में नाकाम रही है। कांग्रेस के नेता अजय कुमार लल्लू ने देवरिया कांड समेत गोरखपुर के आसपास के जिलों की घटनाओं को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष पता नहीं कहां से अखबार की रद्दी ले आए। उन्होंने असत्य विलाप किया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पता नहीं कौन सी वेबसाइट और सोशल मीडिया के आंकड़े ले आए।

सरकार के पास आधिकारिक आंकड़े हैं। जहां बढ़े हैं उसे स्वीकार करेंगे। सरकार अपराधियों के साथ नहीं बल्कि पीड़ितों और जनता के साथ खड़ी है। हमने कभी नहीं कहा कि अपराध जीरो हो जाएंगे। अपराध रोकने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है।

दहेज मृत्यु को छोड़कर बाकी अपराधों में कमी आई

जनवरी 18 से जुलाई 18 के बीच दहेज मृत्यु को छोड़कर बाकी अपराधों में कमी आई है। एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए खन्ना ने जहां 2015 व 2016 की तुलना में 2017 में अलग-अलग अपराधों में कमी का दावा किया वहीं यह भी माना कि आईपीसी के तहत दर्ज अपराध बढ़े हैं। 

2016 में जहां 2,82,171 मामले दर्ज हुए थे वहीं 2017 में यह बढ़कर 3,10,084 हो गए। इसके बावजूद कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार के प्रति लोगों की धारणा अच्छी है। सभी त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से हुए हैं।

जहां तक एनकाउंटर का सवाल है तो अगर कोई पुलिस पर गोली चलाएगा तो उसे जवाब मिलेगा ही। खन्ना ने देवरिया कांड पर सरकार की ओर से की गई कार्रवाई का ब्यौरा देते हुए कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed