फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government responsible for the death of teachers and employees from Corona: Sanjay Singh

कोरोना से शिक्षकों व कर्मचारियों की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार : संजय सिंह

Fri, 30 Apr 2021 11:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Apr 2021 11:05 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने पंचायत चुनाव की ड्यूटी में लगे शिक्षकों व कर्मचारियों की कोरोना से हो रहे निधन के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
Government responsible for the death of teachers and employees from Corona: Sanjay Singh
आप नेता संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने पंचायत चुनाव की ड्यूटी में लगे शिक्षकों व कर्मचारियों की कोरोना से हो रहे निधन के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कहा, पंचायत चुनाव प्रक्रिया में कोविड प्रोटोकॉल का पालन न किए जाने की वजह से चुनाव ड्यूटी करने वाले सैकड़ों शिक्षक, शिक्षामित्र, शिक्षा अनुदेशक और कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ गए। ऐसे सात सौ कार्मिकों को समय पर इलाज नहीं मिलने से मृत्यु हो गई। उन्होंने मृत कार्मिकों के आश्रितों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और उनके परिवार के एक व्यक्ति को तत्काल सरकारी नौकरी देने की मांग की। 

विज्ञापन


आप सांसद ने कहा कि अभी भी चुनाव ड्यूटी से लौटे सैकड़ों शिक्षक व कर्मचारी कोरोना संक्रमण के चलते जीवन व मौत से जूझ रहे हैं। सरकार मृत शिक्षकों व कर्मचारियों के आश्रितों की न तो सुध ले रही है और न ही ड्यूटी से लौटे संक्रमित शिक्षकों व कर्मचारियों के इलाज की समुचित व्यवस्था कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी शिक्षा अनुदेशकों को पूरा मानदेय नहीं दिया गया। वहीं, सरकार ने पहले से मिल रहे मानदेय में भी कटौती कर दी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में हालात भयावह हो चुके हैं। श्मशान घाटों पर लाशों की कतार लगी हैं। लोगों को अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। पर सरकार का पूरा फोकस सच छिपाने पर है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed