फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government planning celebrate diwali in ayodhya this year also

दीपावली पर एक बार फिर जगमगायेगी अयोध्या, ये है तैयारियां

Fri, 07 Sep 2018 12:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
government planning celebrate diwali in ayodhya this year also
दीपावली प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लगातार दूसरे साल भी दीपावली पर अयोध्या में राम की पैड़ी तीन लाख से अधिक दीयों की रोशनी से जगमगाएगी। वाटर शो देशी-विदेशी पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगा। पर्यटन विभाग ने अयोध्या में 5 से 7 नवंबर तक दीपोत्सव को यादगार बनाने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


बीते वर्ष दिवाली पर अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर हुआ दीपोत्सव देश व दुनिया में सराहा गया था। पर्यटन विभाग ने इस बार समारोह को पहले से ज्यादा आकर्षक और यादगार बनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


बीते वर्ष जहां लेजर शो हुआ था, वहीं इस बार वाटर शो कराने की योजना है। पिछले साल दीपोत्सव पर करीब डेढ़ लाख दीपक जलाए गए थे, वहीं इस बार 3 लाख से अधिक दीये जलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी लंका विजय के बाद पुष्पक विमान से ही राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान अयोध्या लौटेंगे। राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री रामजी का स्वागत करेंगे।

देश-विदेश के कलाकार करीब दस से अधिक देशों की रामलीला का मंचन करेंगे। राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जाएंगे।


मंदिरों पर सजावट के साथ राम की पैड़ी पर भव्य सजावट की जाएगी। साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक रामायण पर आधारित झांकियों की शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed