{"_id":"5a391e124f1c1bce408be074","slug":"government-is-thinking-about-the-problem-of-anganwadi-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग पर विचार कर रही सरकार, डिप्टी सीएम ने दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग पर विचार कर रही सरकार, डिप्टी सीएम ने दिया जवाब
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 19 Dec 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद में नेता सदन और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर कृषि उत्पादन आयुक्त राजप्रताप सिंह की अध्यक्षता में गठित कमेटी विचार कर रही है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद सरकार उचित कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
मंगलवार को विधानपरिषद में कांग्रेस के दीपक सिंह ने राजधानी लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर लाठीचार्ज कर उन्हें घायल तक किया गया। कांग्रेस दल के नेता दिनेश सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत अपनी मांगों के लिए धरना दे रही थी।
विज्ञापन
नेता सदन डॉ.दिनेश शर्मा ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों के प्रति सरकार चिंतित है। उनके दो गुटों से सरकार ने बातचीत की थी। धरने वाले दिन भी कृषि उत्पादन आयुक्त आरपी सिंह की कमेटी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन
धरना व रास्ता जाम करने से स्कूल के बच्चों की वैन और एम्बुलेंस जाम में फंस गई थी। इसी दौरान धरना स्थल पर किसी असमाजिक तत्व ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे महिला थानाध्यक्ष सहित 14 लोग घायल गए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गठित कमेटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग पर विचार कर रही है।