फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government is planning for bonus to employees in dipawali

दिवाली से पहले अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस का तोहफा देने की तैयारी

Tue, 16 Oct 2018 12:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
government is planning for bonus to employees in dipawali
demo image

प्रदेश के लगभग 10 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को दिवाली के पहले बोनस देने की योजना है। वित्त विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। बोनस का प्रस्ताव सचिव वित्त के स्तर से वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को मंजूरी के लिए भेजने की तैयारी है।

विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि कर्मचारियों को एक महीने के बोनस के लिए अधिकतम 7,000 रुपये की धनराशि फिक्स है। कर्मचारियों के बोनस की 25 फीसदी रकम नकद जबकि 75 फीसदी जीपीएफ में भेजने का प्रस्ताव है। ऐसा हुआ तो कर्मचारियों को नकद बोनस बमुश्किल 1750 रुपये ही मिलने की संभावना है। कर्मचारियों के बोनस भुगतान से राज्य सरकार पर करीब 950 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आने का अुनमान है। 
विज्ञापन


बता दें कि खजाने की माली हालत देखकर सरकार तय करती है कि बोनस का कितना हिस्सा नकद भुगतान किया जाए। पिछली बार कर्जमाफी के दबाव में चौथाई बोनस का नकद भुगतान हुआ था। इस बार वैट की कटौती से खजाने की माली हालत पर पड़े तात्कालिक असर की वजह से 25 फीसदी ही नकद भुगतान की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed