फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government hospital medicine found in private medical store, three pharmacists suspended

Lucknow News : निजी मेडिकल स्टोर में मिली सरकारी अस्पताल की दवा, तीन फार्मासिस्ट निलंबित

Tue, 06 Sep 2022 07:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 06 Sep 2022 07:04 PM IST
सार

कौशाम्बी में जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में  फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने के मामले का खुलासा हुआ है। जांच में सेवा पुस्तिका में गड़बड़झाले का पता चला है। इस पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आरोपी को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Government hospital medicine found in private medical store, three pharmacists suspended
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सरकारी अस्पताल की दवा निजी मेडिकल स्टोर पर बेची जा रही है। इस मामले का खुलासा जौनपुर जिले में हुआ है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आदेश पर तीन फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया गया है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न जिला अस्पतालों की दवाओं को निजी मेडिकल स्टोर पर बेचने की शिकायतें मिल रही हैं। पिछले दिनों जौनपुर के दौरे पर गए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से स्थानीय नेताओं ने भी शिकायत की थी। इसकी गोपनीय जांच कराई गई। जिला चिकित्सालय के बाहर मेडिकल स्टोर से खरीदी गई कुछ दवाओं के बैच नंबर का मिलान किया गया। निजी मेडिकल स्टोर से खरीदी गई दवाओं के बैच नंबर सरकारी दवा खरीद के पाए गए। इस खुलासे के बाद फार्मासिस्ट संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार मौर्य और अखिलेश कुमार उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। तीनों के खिलाफ  विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


सीएमएस कार्रवाई के दायरे में
व्यवस्थाओं को दुरुस्त रख पाने में नाकाम अस्पताल के सीएमएस डॉ अनिल कुमार शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए। सरकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वाला बर्खास्त
कौशाम्बी में जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने के मामले का खुलासा हुआ है। जांच में सेवा पुस्तिका में गड़बड़झाले का पता चला है। इस पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आरोपी को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दिया है।


कौशांबी स्थित सरसवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपर शोध अधिकारी पद पर श्रवण कुमार यादव तैनात किए गए थे। उन पर आरोप लगा कि वे जाली दस्तावेज व सेवा पुस्तिका के सहारे नौकरी हासिल की। शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई।  आरोप सही पाए जाने पर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। अवैध तरीके से धन जुटाने के संबंध में एफआईआर भी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि जहां भी भ्रष्टाचार की शिकायत आए तत्काल मामले की जांच कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed