फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government employees have to pay electricity bill before leaving sarkari awas

इस विभाग में करते हैं नौकरी तो जरूर पढ़ लें ये खबर, नहीं तो हो जाएगी देर

Fri, 13 Apr 2018 03:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Apr 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
government employees have to pay electricity bill before leaving sarkari awas
- फोटो : amar ujala
सरकारी कॉलोनियों में रहने वाले अफसरों एवं कर्मचारियों को रिटायरमेंट के वक्त सरकारी आवास छोड़ने से पहले बिजली बिल चुकाना होगा। क्योंकि बिना बिल चुकाए अब उन्हें सरकारी देनदारी का एनओसी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


इससे सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले  जीपीएफ, ग्रेच्युटी आदि देयक फंस सकते हैं। जो विभाग बिना बिजली बिल चुकाए ऐसे कर्मचारियों को एनओसी जारी कर देंगे उन्हें खुद बाकी बिल भरना पड़ेगा। 
विज्ञापन


यह नई व्यवस्था मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। इसके तहत सरकारी विभाग किसी भी आवंटी को एनओसी जारी करने से पहले उसे आवंटित आवास पर बकाया बिजली बिल की जानकारी लेसा से जुटाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवंटी पर बिजली बिल बकाया मिलता है तो उसे एनओसी नहीं मिलेगा। लेकिन आवंटी के बिल का भुगतान होने पर लेसा संबंधित विभागों को एनओसी जारी करने की अनुमति दे देगा। इस व्यवस्था से सरकारी कॉलोनी के आवंटी को आवास छोड़ने से पहले बकाया बिजली बिल का भुगतान करना होगा। 

बिल चुकाए बिना ही रफूचक्कर  

government employees have to pay electricity bill before leaving sarkari awas
लेसा के विद्युत नगरीय वितरण खंड राजभवन खंड के द्वारा राज्य संपत्ति एवं लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया कि जो सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी रिटायर होने पर आवास खाली करें तो उनको एनओसी देने से पहले परमीशन ली जाए। इस परमीशन में लेसा के द्वारा बाकी बिजली बिल ब्योरा दिया जाएगा। 

लखनऊ की बटलर पैलेस, डालीबाग, पार्क रोड विधायक निवास, दारुलशफा, बहुखंडीय मंत्री आवास, सचिवालय कॉलोनी, गुलिस्ता कॉलोनी, टिकैत राय तालाब कॉलोनी आदि में सरकारी मकान का आवंटन कराकर 10-10 एवं 20-20 साल तक निवास करने वाले बिना बिजली बिल चुकाए मकान छोड़कर चले गए। इससे लेसा को करोड़ों रुपये की चोट पहुंची है। 

अब राज्य संपत्ति एवं लोक निर्माण सहित अन्य विभागों की सरकारी कॉलोनी में रहने वाले आवंटी को आवास छोड़ने से पहले अपडेट जमा बिजली बिल की रसीद देखकर ही एनओसी देना होगा। नहीं तो सरकारी विभागोें को बकाया बिल चुकाना होगा। - संजय गोयल, प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed