फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government departments became enemies in the employment of sewamitra in up

यूपी : सेवामित्रों के रोजगार में सरकारी विभाग बने शत्रु, उदासीन है अधिकारियों का रवैया

Sun, 17 Apr 2022 04:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजन परिहार, लखनऊ
राजन परिहार, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Apr 2022 04:38 AM IST
सार

शासनादेश के बावजूद सेवामित्र एप व पोर्टल से जरूरी सेवाएं नहीं ले रहे सरकारी विभाग। सेवाओं के लिए औसतन 20 कॉल ही आ रहीं रोजाना, इसमें आमजन के भी फोन शामिल।

विज्ञापन
Government departments became enemies in the employment of sewamitra in up
demo pic

विस्तार

सरकार ने कोविड काल में बेरोजगार प्रवासी व स्थानीय कामगारों को रोजगार मुहैया कराने और आम जनता को स्थानीय स्तर पर घर बैठे विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सेवा मित्र एप, पोर्टल और कॉल सेंटर की शुरुआत की है। इसमें अलग-अलग विधा के कामगारों (सेवामित्रों) को वेंडर के माध्यम से जोड़ा गया है। इसके जरिए इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, एसी, फ्रिज मैकेनिक समेत कई जरूरी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। सरकारी विभागों को इन सेवाओं के लिए सेवामित्र एप व पोर्टल का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने के निर्देश हैं, लेकिन सरकारी विभाग इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। 

विज्ञापन


 इस सेवा में हर काम की सरकारी दर फिक्स है। कोई भी व्यक्ति या सरकारी विभाग एप, टोल फ्री नंबर या वेबसाइट के जरिए अपने नजदीकी कुशल कामगार (सेवामित्र) को बुलाकर काम करा सकता है। लेकिन स्थिति यह है कि रोजाना सिर्फ 20 कॉल ही सेवाओं के लिए आती हैं। सेवायोजन निदेशालय ने कॉल का ब्योरा तो सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन अधिकारियों के अनुसार सरकारी विभागों का रुझान इस सेवा के प्रति निराशाजनक है। पूरे प्रदेश में हजारों की संख्या में सरकारी दफ्तर हैं। इन विभागों में बिजली, पानी व अन्य गड़बड़ी की अक्सर दिक्कतें रहती हैं। लेकिन ये सेवामित्रों की सेवाएं नहीं लेते हैं। इससे सेवामित्रों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराने की यह योजना कारगर नहीं साबित हो पा रही है।
विज्ञापन


सरकारी विभागों के लिए ये है आदेश
अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन सुरेश चंद्रा की ओर से 13 दिसंबर 2021 को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के विभिन्न सरकारी/अर्ध सरकारी विभागों एवं संस्थाएं सेवाएं सेवामित्र एप व पोर्टल से करें। इससे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही सरकारी संस्थाओं/विभागों को एक ही पोर्टल से सभी सेवाओं की सुविधा मिल सकेगी। शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि जो सेवाएं सेवामित्र पोर्टल पर उपलब्ध नहीं हैं, सिर्फ उनकी आपूर्ति अन्य माध्यमों से करें। शासनादेश में निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है, फिर भी सरकारी विभाग इसकी अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह ले सकते हैं लाभ

  • कॉल सेंटर के टोल फ्री नंबर- 155330 पर संपर्क करें।
  • वेबसाइट sewamitra.up.gov.in से संबंधित सेवा खोज कर।
  • मोबाइल पर प्ले स्टोर से सेवामित्र एप डाउनलोड करें।


सेवामित्रों की मुख्य सेवाएं
प्लंबर, बढ़ई, पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, डायग्नोस्टिक सेवाएं, सैलून, कार मैकेनिक, आईटी हार्डवेयर सेवाएं, पेंटर्स, टूर एंड ट्रैवेल आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed