फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government cannot transfer the dm and sdm from 26 December to 21 February

26 दिसंबर से 21 फरवरी तक नहीं होंगे यूपी में DM और SDM के ट्रांसफर

Sun, 17 Dec 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 17 Dec 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
government cannot transfer the dm and sdm from 26 December to 21 February
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में 26 दिसंबर से 21 फरवरी तक मतदाता सूचियों के  पुनरीक्षण का अभियान चलेगा। इस दौरान डीएम, एडीएम व एसडीएम के तबादलों पर रोक रहेगी। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि सरकार 25 दिसंबर तक प्रशासनिक फेरबदल कर कई जिलों में नए डीएम-एसडीएम की तैनाती कर सकती है।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के साथ ही वोटर लिस्ट में नाम पते की त्रुटियां दूर करने, पता बदलने, नाम जोड़े व हटाए जाएंगे।
विज्ञापन


21 फरवरी को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। पुनरीक्षण के दौरान प्रक्रिया जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों पर भी रोक रहेगी।

सूत्रों के मुताबिक इसे देखते हुए सरकार अभियान शुरू होने से पहले कुछ डीएम-एसडीएम के तबादले की तैयारी कर रही है। इससे माना जा रहा है कि 25 दिसंबर तक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed