{"_id":"5a3656c64f1c1b4c528b9f34","slug":"government-cannot-transfer-the-dm-and-sdm-from-26-december-to-21-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 दिसंबर से 21 फरवरी तक नहीं होंगे यूपी में DM और SDM के ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 दिसंबर से 21 फरवरी तक नहीं होंगे यूपी में DM और SDM के ट्रांसफर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 17 Dec 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 26 दिसंबर से 21 फरवरी तक मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का अभियान चलेगा। इस दौरान डीएम, एडीएम व एसडीएम के तबादलों पर रोक रहेगी। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि सरकार 25 दिसंबर तक प्रशासनिक फेरबदल कर कई जिलों में नए डीएम-एसडीएम की तैनाती कर सकती है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बताया कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के साथ ही वोटर लिस्ट में नाम पते की त्रुटियां दूर करने, पता बदलने, नाम जोड़े व हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
21 फरवरी को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। पुनरीक्षण के दौरान प्रक्रिया जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों पर भी रोक रहेगी।
सूत्रों के मुताबिक इसे देखते हुए सरकार अभियान शुरू होने से पहले कुछ डीएम-एसडीएम के तबादले की तैयारी कर रही है। इससे माना जा रहा है कि 25 दिसंबर तक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है।
विज्ञापन