फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government ask name of lda officers who responsible for construction of illegal colony

शासन ने अवैध कॉलोनियों के लिए जिम्मेदार अफसरों के नाम मांगे

Tue, 09 Feb 2021 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Government ask name of lda officers who responsible for construction of illegal colony
राजधानी के विकास में बाधा बनीं अवैध कॉलोनियों पर एलडीए कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे नाराज शासन ने अब ऐसे अधिकारियों के नाम मांगे हैं जो अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन

इससे प्राधिकरण में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि अवैध निर्माण के मामले में अब तक अधिकारी खुद को बचाते रहे हैं। ताजा उदाहरण नाका होटलों में आग के प्रकरण का है।
विज्ञापन

इसमें केवल इंजीनियरों और सुपरवाइजरों के नाम ही शासन को भेजे गए थे जबकि अधिकारियों के नाम इससे बाहर रखे गए थे।
आवास विभाग से आए पत्र में कहा गया है, 2018 में मुख्य सचिव ने एक आदेश दिया। इसमें अवैध कॉलोनियों के अलावा अनियोजित विकास और अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें इंजीनियरों के अलावा अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई थी। यह कार्रवाई यूपी नगर नियोजन और विकास अधिनियम 1973 की धारा 16, 26, 27, 28 में दिए गए प्रावधानों में होनी है।
विनियमित क्षेत्रों में यूपी निर्माण कार्य विनियम अधिनियम 1958 की धारा-10 में भी इसके लिए प्रावधान हैं। अब शासन ने पूछा है कि किन अधिकारियों को कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई?

ऐसे अधिकारियों की सूचना प्राथमिकता पर उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद सचिव ने प्राथमिकता पर यह सूचना शासन को भेजने के आदेश दिए हैं।
500 से अधिक अवैध कॉलोनियां बस चुकीं
लखनऊ में अभी तक 500 से अधिक अवैध कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं। इन पर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति होती रहती है। अवैध कॉलोनियों में अब भी धड़ल्ले से निर्माण हो रहे हैं। पिछले दिनों कुछ कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई, लेकिन इनकी संख्या दो दर्जन से भी कम हैं। इसमें सील और तोड़ने दोनों तरह की कार्रवाई शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed