फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government ambulance messaging centre hacked, services disrupted

Lucknow News: सरकारी एंबुलेंस का मेसेजिंग सेंटर हैक, सेवाएं बाधित

Sat, 22 Nov 2025 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Government ambulance messaging centre hacked, services disrupted
लखनऊ। सरकारी एंबुलेंस संचालन की कार्यदायी संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज का आशियाना स्थित मेसेजिंग सेंटर हैक हो गया। इससे बृहस्पतिवार व शुक्रवार को एंबुलेंस सेवा बाधित रही। मरीज काॅल सेंटर में फोन करते रहे, मगर उन्हें मदद नहीं मिली। कंपनी ने जांच कराई तो हैकिंग का पता चला। संस्था के एचआर हेड ने एक अन्य कंपनी पर सिस्टम हैक कर सरकारी सेवाएं बाधित करने का आरोप लगाते हुए आशियाना थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन



ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज प्रदेश में आपातकालीन 108, 102 एंबुलेंस सेवा संचालित करती है। कंपनी के एचआर हेड राज कमल राय के अनुसार, 19 नवंबर की शाम करीब 5 बजे से कंपनी केस असाइनमेंट मेसेज सेंटर ठप हो गया। सेंटर पर आपात सेवा से संबंधित मेसेज प्राप्त होते और उन्हें एंबुलेंस संचालकों को भेजा जाता है। उन्होंने शिकायत में आशंका जताई है कि यह काम अलाइव मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के जरिये किया गया है। पूर्व में भी उनकी संस्था के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के हस्ताक्षर का दुरुपयोग कर गैर कानूनी तरीके के एसएमएस सर्विस को बाधित किया जा चुका है। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि संस्था की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed