फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   governer gave instruction to sgpgi and lohia institute for fare recruitment

राज्यपाल ने एसजीपीआई व लोहिया संस्थान को दिए निर्देश, नियुक्ति के विज्ञापन में स्पष्ट हो चयन प्रक्रिया

Thu, 01 Jul 2021 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
governer gave instruction to sgpgi and lohia institute for fare recruitment
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने निर्देश दिया है कि शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। विज्ञापन में चयन प्रक्रिया का स्पष्ट उल्लेख किया जाए। उसे वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाए। वह बुधवार को एसजीपीजीआई और लोहिया संस्थान की ऑनलाइन समीक्षा कर रही थीं।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि चिकित्सीय उपकरणों तथा दवाओं की खरीद अधिकृत संस्था से की जाए। उन्होंने संस्थान में संचालित महिला उत्थान केंद्र को गतिशील बनाने पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि महालेखाकार एवं लोकल आडिट से प्राप्त आपत्तियों को भी गंभीरता से लेते हुए समय से निस्तारित किया जाए। अनुपयोगी खातों को बंद कर संस्थान में वित्तीय जरूरतों के लिए न्यूनतम खाते रखे जायें। संस्थान डिजिटल लॉकर की शीघ्र व्यवस्था करें और छात्रों के सभी रिकॉर्ड उसमें रखें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करें और गुणवत्ता का ध्यान रखें। इसके लिए समिति बनाई जाए। अनाधिकृत व्यक्तियों को आवास ना आवंटित किया जाएं। परिसर की आवासीय कॉलोनी में प्रीपेड मीटर लगाने को प्राथमिकता दी जाए। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता, आलोक कुमार, एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो. राधा कृष्ण धीमान, आरएमएल आयुर्विज्ञान संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद, विशेष कार्याधिकारी (शिक्षा) डॉ. पंकज जानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed