फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   goverment will make toilet in home

अब आपके घरों में टॉयलेट बनवाने जा रही है सरकार

Tue, 23 Jun 2015 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Tue, 23 Jun 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन
goverment will make toilet in home

स्वच्छ भारत मिशन में सरकारी सहयोग से लोगों के घरों में शौचालय बनाए जाएंगे। प्रति शौचालय 15 से 20,000 रुपये खर्च होगा। इसमें केंद्र सरकार 4000 रुपये प्रति शौचालय के हिसाब से मदद करेगी। इसके अलावा शहरों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण होगा।

विज्ञापन


प्रत्येक शौचालय के निर्माण पर 65,000 रुपये खर्च होंगे,इसमें 40 प्रतिशत केंद्र सरकार देगी। मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को स्टेट लेवल स्टियरिंग कमेटी की बैठक होगी,जिसमें शहरी क्षेत्रों में शौचालय बनाने पर विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मिशन योजना में शहरों को साफ-सुथरा बनाना चाहती है। इसके लिए खुले स्थान पर शौच पर पूरी तरह से रोक लगाने की तैयारी है। केंद्र सरकार 2 अक्तूबर 2019 को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से पहले पूरे देश के शहरी क्षेत्रों में शत-प्रतिशत स्वच्छ वातावरण बनाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शौचालय के साथ ही पानी का इंतजाम भी होगा

goverment will make toilet in home

इसके लिए जरूरत के आधार पर शौचालय का निर्माण कराने का कार्यक्रम तैयार किया गया है। शहरों में आबादी के आधार पर सार्वजनिक शौचालयों के साथ पानी की व्यवस्था होगी। शहरों में खुले स्थान पर कूड़ा न फेंका जाए,इसके लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था को कारगर बनाया जाएगा।

मुख्य सचिव के अध्यक्षता में स्टेट लेवल स्टियरिंग कमेटी का गठन किया गया है। स्थानीय निकाय निदेशक इसके सदस्य सचिव होंगे। प्रमुख सचिव नगर विकास, प्रमुख सचिव आवास, प्रमुख सचिव बेसिक, माध्यमिक शिक्षा, उच्च व प्राविधिक शिक्षा, प्रमुख सचिव परिवहन, पर्यटन, ऊर्जा, गृह तथा प्रमुख सचिव सूचना के साथ पुलिस महानिदेशक इसके सदस्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed