फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   goverment gives financial help to acid burned man

तेजाब से जले पुरुषों को भी सरकार देगी मदद

Sun, 05 Apr 2015 11:17 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लख्ानऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लख्ानऊ Updated Sun, 05 Apr 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
goverment gives financial help to acid burned man

एसिड अटैक की शिकार महिलाओं को आर्थिक मदद देने के बाद सरकार अब तेजाब से जले पुरुषों के जख्मों पर भी मरहम लगाने की तैयारी में है। हालांकि मदद किस विभाग से दी जाए, इसको लेकर असमंजस है।

विज्ञापन


फिलहाल सरकार इस योजना के लिए विभाग की खोज कर रही है। अभी सूबे में एसिड अटैक के शिकार पुरुषों की मदद के लिए कोई योजना नहीं है। पिछले दिनों गृह विभाग ने तेजाब हमलों के शिकार पुरुषों व बालकों को भी महिला सम्मान कोष से ही मदद दिलवाने की पैरवी की।
विज्ञापन


इसके लिए बाकायदा एक कैबिनेट प्रस्ताव भी तैयार कर महिला कल्याण विभाग को भेजा गया, लेकिन उसने पुरुषों व बालकों को अपने यहां से मदद देने से इन्कार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार महिला कल्याण विभाग ने कहा कि वह सिर्फ महिलाओं के लिए ही काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष की अवधारणा भी यही है कि इससे सिर्फ जरूरतमंद महिलाओं की ही मदद की जा सकती है। ऐसे में पुरुषों व बालकों को इसमें शामिल नहीं किया जा सकता है। इसके लिए विभाग को लंबे-चौड़े संशोधन करने होंगे।

महिला कल्याण विभाग ने पुरुषों की मदद से किया इनकार

goverment gives financial help to acid burned man

महिला कल्याण विभाग के इन्कार के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि तेजाब हमलों के शिकार पुरुषों व बालकों को गृह विभाग से ही मदद दी जा सकती है।

दरअसल, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष से भी महिलाओं को मदद दिलाने में गृह विभाग की भूमिका होती है। गृह विभाग ही एसिड अटैक पीड़िताओं के प्रपोजल महिला कल्याण विभाग को मुहैया कराता है।

इसके बाद महिला कल्याण विभाग स्टेट मेडिकल बोर्ड से उनकी जांच-पड़ताल कराकर मदद देता है। ऐसे में सरकार अब गृह विभाग को ही पीड़ित पुरुषों व बालकों को मदद देने के लिए निर्देश दे सकती है।

पीड़ित महिलाओं को तीन-तीन लाख रुपये की मदद, मुफ्त इलाज
प्रदेश सरकार ने हाल ही तेजाब हमलों की शिकार 60 महिलाओं व बच्चियों को तीन-तीन लाख रुपये की मदद दी।

इन्हें महिला कल्याण विभाग की ओर से गठित रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष से मदद दी गई। इसके लिए एक नियमावली भी सरकार ने बना दी है। उसके अनुसार गंभीर रूप से झुलसी महिलाओं को ज्यादा मदद दी जाएगी। वहीं सरकार इनका इलाज भी मुफ्त करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed