फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   goverment employees get good news on new year

सरकारी कर्मचारियों को नए साल में मिलेगी खुशखबरी

Sun, 08 Nov 2015 03:00 PM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 03:00 PM IST
विज्ञापन
goverment employees get good news on new year

प्रदेश सरकार जुलाई से मिलने वाले महंगाई भत्ते का भुगतान दिसंबर के वेतन के साथ जनवरी में करने की तैयारी कर रही है। कर्मचारियों की मांग के बावजूद इसके पहले डीए मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि वित्त वर्ष के आम बजट में ही अनुमानित महंगाई भत्ते व बोनस के लिए रकम का प्रावधान कर लिया जाता है।

सरकार चाहे तो इन देयकों का समय से भुगतान कर सकती है। पर वित्तीय प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए सरकार एक साथ बड़ी रकम राजकोष से निकालने से बचती है। इसीलिए पहले बोनस फिर डीए देने की कवायद शुरू होती है।

विज्ञापन

जुलाई से मिलेगा बढ़ा हुआ डीए

goverment employees get good news on new year

यही वजह है कि छह प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) बढ़े हुए तीन महीने बीत रहे हैं लेकिन सरकार भुगतान की कार्यवाही नहीं कर पाई है। वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बढ़े हुए डीए का भुगतान बीती जुलाई से होना है।

इसके लिए जुलाई से नवंबर तक के डीए की बढ़ी हुई रकम जीपीएफ में जमा करने और दिसंबर से बढ़े डीए का नकद भुगतान करने का विचार हो रहा है। मतलब ये कि दिसंबर के वेतन के साथ बढ़े हुए डीए का नकद भुगतान होगा, जो नए साल पर जनवरी में मिलेगा। वह बताते हैं कि इसमें कुछ नया नहीं है। पहले भी इसी तरह होता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed