फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   got service in rajya sampatti department by fraud

फर्जी तरीके से ली नौकरी, जानकारी होने पर दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 29 Jul 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
got service in rajya sampatti department by fraud
लखनऊ। राज्य सम्पत्ति विभाग में फर्जी तरीके से नौकरी हथियाने की जानकारी होने पर राज्य संपत्ति विभाग की तरफ से अनुसचिव जीपी तिवारी ने हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

हजरतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, अनुसचिव जीपी तिवारी की तहरीर पर रामबाबू झा के खिलाफ फर्जी तरीके से नौकरी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। तहरीर के मुताबिक, साल 1990-91 में राज्य सम्पत्ति विभाग में 152 कर्मचारियों को नौकरी पर रखा गया था। इसके बाद विभाग को जरूरत खत्म होने पर उनको निकाल दिया गया था। इन 152 कर्मचारियों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय की तरफ से उनको रखने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

इस पर विभाग ने जरूरत न होने की बात कही। न्यायालय ने यह आदेश किया कि विभाग को आगे जरूरत पड़ी तो इन्हीं 152 लोगों में से ही लोगों को नौकरी पर रखा जाए। इस फैसले के खिलाफ विभाग ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया लेकिन वहां से याचिका खारिज हो गई। उसके बाद साल 2001 में आदेश का लाभ उठाते हुए राम बाबू ने नौकरी पा ली। रामबाबू ने खुद को उन्हीं 152 कर्मचरियों में से खुद को बताया। इधर जानकारी की गई तो पता चला कि रामबाबू ने विभाग के साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed