फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gossips on politics

चाचा तीन नंबरी ...हीहीही

Mon, 14 Apr 2014 11:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Apr 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
gossips on politics

सपा

विज्ञापन
कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी। मुखातिब थे चाचा तीन नंबरी। चर्चा हो रही थी वाराणसी में नरेंद्र मोदी के खिलाफ साझा उम्मीदवार उतारने की।

चाचाजी ने फरमाया, हमनें तो प्रत्याशी उतार दिया, इसलिए किसी और को समर्थन देने का सवाल ही नहीं। खबरनवीसों ने फिर पूछा कि अगर धर्मनिरपेक्ष ताकतें सपा को समर्थन देने का ऐलान करती हैं तो आपका रुख क्या होगा?

चाचाजी बोले, समर्थन देने वाला साफ छवि का व्यक्ति हो, अपराधी न हो, आम लोगों को डराता धमकाता न हो, अपराधियों को संरक्षण न देता हो .... तो हमें समर्थन लेने में कोई ऐतराज नहीं।

हमने अपने प्रत्याशियों के चयन के वक्त भी इन बातों का खयाल रखा। इतना सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग ‘हीहीही’ करने लगे।

चाचाजी को भी समझ आ गया और बुरी तरह झेंप गए। फौरन उन्होंने बातचीत का रुख मोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed