फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gossips about up and buffalo

महान यूपी की तकदीर वाली भैंसें

Wed, 27 Aug 2014 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Aug 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
gossips about up and buffalo

ये भैंसें वाकई तकदीर वाली हैं। जिस सूबे में सिक्योरिटी मांगने वाले नेताओं की लंबी फेहरिस्त हो, थानों में पुलिस फरियादियों से सीधे मुंह बात न करती हो, वहां भैंसों को वीआईपी ट्रीटमेंट मिलना काबिले तारीफ है।

विज्ञापन


शायद यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों से सियासी हलकों में उपचुनाव से ज्यादा भैंसों को लेकर चर्चा हो रही है।

पर, अचानक सुर्खियों में आईं ये भैंसें किसकी हैं इसका खुलासा आजतक नहीं हो पाया है।

सहारनपुर के एक नेताजी ने पहले कहा कि भैंसें सूबे में नंबर दो हैसियत रखने वाले वजीर की हैं। बाद में पता नहीं क्या हुआ, वही नेताजी पटियाला से लाई गई इन भैंसों को खुद का बताने लगे।
विज्ञापन


सवाल है कि भैंसें जनाब वजीर साहब की नहीं हैं तो फिर उनके नजदीकी नेताजी ने झूठ क्यों बोला? सपा मुख्यालय पर एक नेता ने टिप्पणी की, भैंसों को लेकर दूसरी बार चर्चा में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमेज पर असर पड़ रहा है, इसलिए सफाई दिला रहे हैं कि भैंसें वजीर की नहीं हैं। बहरहाल सरकारी महकमों ने जिस तरह भैंसों की आवभगत की, उससे इतना तो तय है कि ‘वीआईपी’ कोई भी हो सकता है, बस नेताजी की नजरे इनायत हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed