{"_id":"517f3d8870e66a186448b635ecda237f","slug":"gossips-about-the-bjp-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्लियों को दूध की रखवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्लियों को दूध की रखवाली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 08 Sep 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजह तो भगवान जान सकता है या प्रदेश अध्यक्षजी। पर, भगवा दल के फैसले पर ताज्जुब सभी को हो रहा है।
विज्ञापन
आखिर अध्यक्षजी ने किस कारण से उन पदाधिकारियों को उन्हीं सीटों का प्रभारी बना दिया जो वहीं पर टिकट के दावेदार थे। कुछ लोग कहते हैं कि फैसले के पीछे सीट पर बगावत रोकना है।
लेकिन कई ऐसे भी हैं जिन्हें फैसला बिल्लियों को ही दूध की रखवाली सौंपने जैसा लग रहा है। इनका मानना है कि अध्यक्षजी भी इन सीटों पर उन्हीं को टिकट चाहते थे जिन्हें प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
बात नहीं बनी। अध्यक्षजी के हाथ में टिकट दिलाना तो था नहीं लेकिन उन्होंने प्रभारी बनाकर उन्हें यह मौका जरूर दे दिया कि जिनमें क्षमता हो तो इसी बहाने संबंधित सीटों से अपने भविष्य की संभावनाएं मजबूत बना लें।
विज्ञापन