फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gosaiganj bjp mla reception fifty-six types of food will be served 

20 हजार वीआईपी और दो लाख मेहमानों के साथ बीजेपी विधायक का रिसेप्शन, 56 प्रकार के तैयार हुए व्यंजन

Sat, 02 Jun 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Jun 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
gosaiganj bjp mla reception fifty-six types of food will be served 
भाजपा विधायक इंद्र प्रताप

फैजाबाद के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इंद्र प्रताप उर्फ खब्बू तिवारी का शादी के बाद का भव्य प्रीतिभोज शनिवार को उनके ननिहाल पूरा बाजार के बरई पारा गांव में होगा। इसमें केंद्र व प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री समेत बड़ी संख्या में सांसद व विधायकों के आने की संभावना है। इसको लेकर आयोजन स्थल पर भव्य व्यवस्था को शुक्रवार को अंतिम स्वरूप दिया गया।

विज्ञापन


करीब डेढ़ लाख वर्ग फुट में बने पंडाल में लगभग दो लाख लोगों के खाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए फैजाबाद समेत अन्य कई जिलों के कैटरर्स भोजन के 56 से ज्यादा प्रकार के व्यंजन बनाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके लिए करीब एक लाख सामान्य और 20 हजार वीआईपी आमंत्रण कार्ड वितरित किए गए हैं। समारोह में लगे कई मंचों पर कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इनमें प्रमुख आकर्षण भोजपुरी गायक पवन सिंह होंगे। यहीं नहीं वीवीआईपी मेहमानों के लिए छह हैलीपैड भी समारोह स्थल के निकट तैयार कराए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये वीआईपी हो सकते हैं शामिल

gosaiganj bjp mla reception fifty-six types of food will be served 
कार्यक्रम स्थल का मुआयना करते एसएसपी

प्रीतिभोज में केंद्र सरकार के गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत केंद्र व प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के आने की संभावना है।

इसको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। एसपी ग्रामीण संजय कुमार के अनुसार समारोह स्थल व आसपास करीब 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार व एसएसपी डॉ. मनोज कुमार ने भी शुक्रवार को समारोह स्थल का जायजा लेकर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

दोपहर 12 से रात 12 तक रहेगा रूट डायवर्जन 

gosaiganj bjp mla reception fifty-six types of food will be served 
शादी की तस्वीर, विधायक अपनी पत्नी के साथ

समारोह में लाखों लोग और भारी संख्या में विशिष्टजनों के आगमन को लेकर प्रशासन ने फैजाबाद-अंबेडकरनगर मार्ग पर शनिवार को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक रूट डायवर्जन किया है। इस दौरान इस रूट से भारी वाहन नहीं गुजर सकेंगे। एसएसपी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि फैजाबाद से अंबेडकरनगर जाने वाले भारी वाहन पूरा बाजार बिल्हारघाट मोड़ से गंगौली चौराहा होते हुए ऐमी घाट-तारुन होते हुए अंबेडकरनगर जाएंगे। वहीं, अंबेडकरनगर से आने वाले वाहन गोसाईगंज भीटी चौराहे से तारुन होते हुए जलालपुर से सुलतानपुर-फैजाबाद मार्ग पर मिलेंगे।

आठ मजिस्ट्रेट संभालेंगे व्यवस्था

gosaiganj bjp mla reception fifty-six types of food will be served 
व्यवस्था का जायजा लेते एसएसपी
गोसाईगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू के यहां शनिवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन ने आठ मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है। इसके साथ यहां आने वाली भीड़ के मद्देनजर बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की जाएगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन के साथ ही तीन तहसीलों के उपजिलाधिकारी और तहसीलदार के साथ एआरओ को लगाया गया है। डीएम कार्यालय ने भी आयोजन को लेकर आठ मजिस्ट्रेटों के लगाए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed