फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gorakhpur's mafia Sudhir Singh surrendered in Lucknow court

Lucknow News: गोरखपुर के माफिया सुधीर सिंह ने लखनऊ कोर्ट में किया सरेंडर

Sat, 14 Jun 2025 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur's mafia Sudhir Singh surrendered in Lucknow court
लखनऊ। गोरखपुर के माफिया सुधीर सिंह ने शुक्रवार को राजधानी के कस्टम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी ने गाजीपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में आत्मसमर्पण किया। सुधीर को जानलेवा हमले के मामले में गोरखपुर पुलिस तलाश रही थी। इससे पहले कि पुलिस उसे गिरफ्तार करती, सुधीर ने चकमा दे दिया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। सुधीर सिंह ने गत 27 मई की रात में गोरखपुर के खजनी इलाके में एक व्यापारी पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में उस पर जान से मारने के प्रयास की एफआईआर दर्ज की गई थी। सुधीर ने एक दावत के दौरान बेलीपार के भौवापार निवासी अंकुर शाही पर रॉड से वार किया था। हमले में अंकुर बाल-बाल बच गए थे। बताया जा रहा है कि इसके पहले भी सुधीर ने कई बार पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में समर्पण किया है। सुधीर और अंकुर पहले साथ में काम करते थे। हालांकि, किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई थी। सुधीर यूपी के माफिया की सूची में शामिल है। उस पर गोरखपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed