{"_id":"69dd59190982e8fae00a5c3f","slug":"gorakhpur-rowdies-and-mathura-brajstar-in-the-final-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1690424-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोरखपुर राउडीज और मथुरा ब्रजस्टार फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोरखपुर राउडीज और मथुरा ब्रजस्टार फाइनल में
विज्ञापन
यूपी प्रो हैंडबॉल लीग में खेलतीं मथुरा ब्रजस्टार और काशी किंग्स की टीमें
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के मैच में गोरखपुर राउडीज ने अंतिम समय में कृष्ण की ओर से पेनाल्टी पर किए गोल की बदौलत खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। आखिरी एक मिनट तक गोरखपुर व नोएडा ब्लास्टर्स की टीमें 26-26 से बराबरी पर थी। गोरखपुर ने चौथी जीत के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
दूसरी ओर मथुरा ब्रजस्टार ने अपने अंतिम लीग मैच में जीत हासिल कर गोरखपुर से खिताबी भिड़ंत सुनिश्चित की। फाइनल मैच मंगलवार को शाम चार बजे से खेला जाएगा। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में खेली जा रही लीग के पांचवें दिन कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। आज मथुरा ब्रजस्टार ने काशी किंग्स को 31-24 से हराकर तालिका में दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
हालांकि मथुरा ब्रजस्टार और काशी किंग्स दोनों के नाम तीन-तीन जीत थी लेकिन बेहतर गोल औसत का फायदा मथुरा को मिला। इससे पहले गोरखपुर राउडीज ने आज रोमांचक मैच में नोएडा ब्लास्टर्स को 27-26 से हराया। टीम से मोहम्मद शूजा ने सबसे ज्यादा सात गोल किए। उनका साथ देते हुए सुनील ने छह, दीपक ने पांच, पवन ने चार व शाहरुख ने दो गोल किए। टीम के गोलकीपर विवेक पांडेय ने कई सुंदर बचाव करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
वहीं नोएडा से मनकेश ने सात, मिंटू, तविया व तौसीफ ने पांच-पांच गोल किए। इस मैच मे गोरखपुर पहले हॉफ में 15-14 से आगे थी। अंतिम पल तक रोमांचक रहे इस मैच में दोनों ही टीमें 25-25 और फिर 26-26 से बराबरी पर रही। जब मैच के 25 सेकेंड बचे थे तब गोरखपुर से कृष्ण ने पेनाल्टी को गोल में तब्दील करते हुए टीम को रोमांचक जीत दिला दी। मथुरा ब्रजस्टार ने काशी किंग्स के खिलाफ 31-24 से जीत दर्ज की।
मथुरा की जीत में रवि ने सर्वाधिक नौ गोल किए जिन्हें मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर का पुरस्कार मिला। निहाल ने सात, रोहिताश ने छह व पंकज ने पांच गोल किए।