Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gorakhpur Link Expressway will earn 60 crores from toll in first year

UP: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पहले ही साल टोल से कमाएगा 60 करोड़, जून या जुलाई से वाहनों के लिए खोलने की तैयारी

Sun, 04 May 2025 09:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 May 2025 09:17 AM IST
सार

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पहले ही साल टोल से 60 करोड़ कमाएगा। यूपीडा इसके लिए एजेंसी की तलाश कर रहा है। इसे जून या जुलाई महीने से वाहनों के लिए खोलने की तैयारी है। इससे गोरखपुर, आंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, आजमगढ़ जिले के लोग सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन
Gorakhpur Link Expressway will earn 60 crores from toll in first year
एक्सप्रेसवे (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे लगभग तैयार है। जून या जुलाई से इसे शुरू किया जा सकता है। इसी के साथ टोल वसूली के लिए यूपीडा ने एजेंसी की तलाश शुरू कर दी है। यूपीडा के आंकलन के मुताबिक पहले ही वर्ष से दो मुख्य लेन और सात रैम्प वाला ये एक्सप्रेसवे 60 करोड़ रुपये कमाएगा। दोपहिया वाहनों को अधिकतम 140 रुपये और कारों को 285 रुपये देना होगा।

विज्ञापन


इसके लिए जिस एजेंसी का चयन किया जाएगा, उसे टोल शुल्क वसूली के अलावा चार एडवांस श्रेणी की एम्बुलेंस, चार सेफ्टी वाहन और चार पेट्रोलिंग वाहनों का संचालन भी करना होगा। 91.35 किलोमीटर लंबे गोरखपुर एक्सप्रेसवे की अनुमानित लागत 7,283.28 करोड़ रुपये है। यह परियोजना इस एक्सप्रेसवे की लागत प्रति किलोमीटर के आधार पर अभी तक सबसे ज्यादा होगी। इससे गोरखपुर, आंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, आजमगढ़ जिले के लोग सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन

हर श्रेणी के लिए मासिक पास की भी व्यवस्था

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर मासिक पास की दरें भी निर्धारित कर दी गई हैं। दोपहिया और तीन पहिया वाहनों का मासिक पास अधिकतम 2280 रुपये में बनेगा। वहीं कार आदि को इसके लिए 4560 रुपये देना होंगे। हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए 7050 रुपये तय किए गए हैं। बस और ट्रक के लिए अधिकतम 13430 रुपये देने होंगे। भारी निर्माण वाहनों के लिए मासिक पास की दर 21390 रुपये रखी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: टैक्स चोरी में फंसे राज्य कर के चार अफसर, 165 करोड़ की चोरी उजागर; एक मसाला फर्म से जुड़ा है मामला

ओवरसाइज वाहनों को 27910 रुपये देना होंगे। खास बात ये है कि इस एक्सप्रेस वे पर मिलने वाले टोल में सबसे ज्यादा हिस्सा भारी निर्माण की श्रेणी में आने वाले वाहनों का होगा। कुल टोल संग्रह में से इस श्रेणी से मिलने वाला टोल 67 फीसदी होगा। दूसरे नंबर पर कार-जीप जैसे वाहन होंगे, जिनकी हिस्सेदारी 37 फीसदी होगी। तीसरे नंबर पर 16 फीसदी के साथ ट्रक व बस और चौथे नंबर पर 11 फीसदी के साथ मिनी बस जैसे वाहन होंगे।

ये होगा एक तरफ का टोल शुल्क-

  • दोपहिया वाहनों के लिए अधिकतम 140 रुपये
  • कार आदि हल्के वाहनों के लिए अधिकतम 285 रुपये
  • हल्के वाणिज्यिक वाहनों के लिए अधिकतम 440 रुपये
  • बस व ट्रक के लिए अधिकतम 840 रुपये
  • भारी निर्माण वाहनों के लिए अधिकतम 1335 रुपये
  • ओवरसाइज वाहनों के लिए अधिकतम 1745 रुपये

( रिटर्न यात्रा में 25 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed