{"_id":"6ac2c128f63e8bfc8e0f9c85","slug":"gorakhdham-halted-to-make-way-for-vaishali-passenger-lodges-complaint-lucknow-news-c-13-lko1070-1951123-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोरखधाम को रोककर वैशाली को दिया रास्ता, यात्री ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोरखधाम को रोककर वैशाली को दिया रास्ता, यात्री ने की शिकायत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। गोरखधाम एक्सप्रेस के संचालन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए यात्री उत्तम त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि सुपरफास्ट ट्रेन को ऐशबाग स्टेशन पर रोककर पीछे से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस को आगे निकाला जा रहा है।
चारबाग स्टेशन पर अपग्रेडेशन कार्य के चलते गोरखधाम एक्सप्रेस अब बादशाहनगर और ऐशबाग होकर संचालित हो रही है। शनिवार को ट्रेन 10 मिनट की देरी से रात 9:41 बजे ऐशबाग पहुंची। यहां ट्रेन रोक दी गई। इसके बाद पीछे से आई वैशाली एक्सप्रेस (15565) को रात 10:10 बजे रवाना कर दिया गया। गोरखधाम को रात 10:43 बजे रवाना किया गया।
वहीं, गोरखधाम एक्सप्रेस (12555) के यात्री सूरज शुक्ल ने टीटीई पर अपग्रेड की गई सीट दूसरे यात्री को देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को बभनान से नई दिल्ली की यात्रा के दौरान उनकी स्लीपर सीट अपग्रेड होकर थर्ड एसी के बी-5 कोच में सीट नंबर 69 हो गई थी। वहां पहुंचने पर सीट किसी अन्य यात्री को आवंटित मिली। उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।