{"_id":"5b4778864f1c1bc5248b61a8","slug":"goons-tried-to-burry-a-woman-alive-in-a-pathole","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के लिए गड्ढा खोद रही महिला को जिंदा दफनाकर मारने की कोशिश, शोर मचाने पर भागे दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के लिए गड्ढा खोद रही महिला को जिंदा दफनाकर मारने की कोशिश, शोर मचाने पर भागे दबंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
शौचालय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र के चौखट गांव में गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत सहायता प्राप्त एक गरीब महिला को दबंगों ने गड्ढा खोदते वक्त उसी में जिंदा दफना कर मारने का प्रयास किया।
विज्ञापन
महिला के शोर मचाने पर लोग पहुंचे, तो दबंग मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंची डायल 100 टीम कुछ देर तक तो गड्ढे में ही दबी महिला से पूछताछ करती रही, फिर लोगों से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला जयकला ने गड्ढे से निकाले जाने के बाद बताया कि जब वह शौचालय के लिए गड्ढा खोद रही थी, उसी वक्त गांव के कुछ लोगों ने पीटा, फिर उसे गड्ढे में धकेल कर ऊपर से मिट्टी डालने लगे।
विज्ञापन
शोर मचाने पर घरवाले और गांव के लोग दौड़े तो दबंग भाग निकले। एसओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि महिला को सुरक्षित बाहर निकाल सीएचसी भेजा गया है। तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जाएगा। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।