{"_id":"649970b88b544a66b4028c14","slug":"goons-shoot-two-in-mill-area-in-raebareli-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: बेखौफ दबंग बदमाशों ने मारपीट के दौरान दो युवकों को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: बेखौफ दबंग बदमाशों ने मारपीट के दौरान दो युवकों को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
Mon, 26 Jun 2023 04:34 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Jun 2023 04:34 PM IST
सार
रायबरेली में दबंगों ने आपसी रंजिश में दो युवकों को गोली मार दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में बेखौफ दबंगों ने आपसी रंजिश में मारपीट के दौरान दो युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों को आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
कल्लू का पुरवा के पास आपसी रंजिश को लेकर दबंगों ने मारपीट के दौरान दो युवकों पर फायर झोंक दिया। दोनों वहीं घायल होकर गिर गए। जिला अस्पताल के डॉक्टर अनुराग शुक्ला ने बताया कि अरुण सिंह पुत्र अज्ञात निवासी रतापुर के गले के पास गोली लगी है और दीपक पुत्र रामचन्द्र निवासी कल्लू का पुरवा के पीठ पर गोली लगी है।
विज्ञापन
दोनों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मिल एरिया थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।