फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   goons looted locket of a lady in front of VVIP guest house in lucknow

वीवीआईपी गेस्टहाउस के सामने ऑटो सवार महिला का लॉकेट लूटा, दिनदहाड़े हुई वारदात से मची अफरातफरी

Tue, 07 Jan 2020 01:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Jan 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
goons looted locket of a lady in front of VVIP guest house in lucknow
सीसीटीवी फुटेज में मिली बदमाशों की फोटो - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के गौतमपल्ली में वीवीआईपी गेस्टहाउस के सामने सोमवार भरी दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने ऑटो सवार अपर्णा उपाध्याय के मंगलसूत्र का लॉकेट लूट लिया। पुलिस की नाक के नीचे वारदात से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें बदमाश ऑटो के पीछा करते दिख रहे हैं। बाइक के नंबर के आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश ने बताया कि अपर्णा गोमतीनगर के पत्रकारपुरम चौराहे पर रहती हैं।
विज्ञापन


उनके पति अरविंद उपाध्याय का सहारा अस्पताल के सामने हाउस मैटेरियल पैलेस के नाम से शोरूम है। अपर्णा की बेटी लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती है। सोमवार दोपहर उनका ड्राइवर घर पर नहीं था इसलिए वह बेटी को लेने ऑटो से निकली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों का नहीं मिला सुराग

वीआईपी गेस्टहाउस के सामने स्थित स्कूल के पास ऑटो धीमा हुआ, तभी पीछे से आए दो बदमाशों ने उनके गले में पहने मंगलसूत्र पर झपट्टा मार दिया। बकौल अपर्णा, लुटेरे ने मंगलसूत्र खींचा तो उसका लॉकेट टूटकर उनके पास चला गया। वह चीखने लगीं। साथ बैठा बेटा घबरा गया।

इस दौरान बदमाश रेलवे गेस्टहाउस की तरफ से भाग निकले। उधर, अपर्णा का शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। अपर्णा ने लूट करके भागे बाइक सवार बदमाशों की तरफ इशारा किया तो कुछ लोग पीछे गए। हालांकि, बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका।

सीओ ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। बदमाश काफी दूर से अपर्णा के ऑटो का पीछा कर रहे थे और मौका मिलने पर वारदात करके भाग निकले।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed