फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   google search result on modi, kejriwal and rahul

गूगल बाबा बोले, बहुतेरे खोज रहे मोदी की बीवी!

Fri, 11 Apr 2014 04:05 PM IST
ईश्वर आशीष/ अमर उजाला, लखनऊ
ईश्वर आशीष/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Apr 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
google search result on modi, kejriwal and rahul

लोकसभा चुनाव के नतीजे कुछ भी हो पर यह तो सच है कि राहुल गांधी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से कम चर्चित नहीं हैं। जी हां ये हम नहीं गूगल ट्रेंड के आंकड़े कहते हैं।

विज्ञापन


यहां पर यह स्पष्ट कर देना जरूरी है कि राहुल गांधी अपनी शख्सियत या राजनीतिक समझ के कारण चर्चा में नहीं है बल्कि उन पर बने चुटकुले उन्हें सुर्खियों में बनाए रखे।
विज्ञापन


फरवरी माह के आधार पर हाल ही में जारी किए गए गूगल ट्रेंड के स्टैट्स के अनुसार राहुल गांधी का इंटरव्यू और उन पर बने चुटकुले सर्वाधिक सर्च किये गये।

राहुल के अलावा नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल भी गूगल सर्च में सबसे आगे रहे।

मोदी के भाषण और पत्नी के बारे में रही लोगों की उत्सुकता

google search result on modi, kejriwal and rahul

आंकड़े बताते हैं कि मोदी अपने भाषण से जनता को प्रभावित करने में कामयाब रहे हैं क्योंकि सबसे ज्यादा उनके लाइव भाषण ही सर्च किये गये। उनके भाषण के अलावा मोदी की जीवनी और उनकी पत्नी के बारे में जानने की उत्सुकता भी लोगों ने दिखाई।

इसके अलावा मोदी की फोटो और पारिवारिक पृष्ठभूमि, जाति और शैक्षिक योग्यता जानने को लेकर भी लोग उत्सुक दिखे।

हिंदुत्व के ब्रांड के रूप में पहचान रखने वाले मोदी कांग्रेसियों और उनके प्रमुख नेताओं पर किये गये हमले के कारण भी अधिक लोक‌प्रिय रहे हैं।

राहुल गांधी के इंटरव्यू और गर्लफ्रेंड की रही चर्चा

google search result on modi, kejriwal and rahul

लगभग एक दशक के राजनीतिक जीवन में औपचारिक तौर पर दिया गया राहुल गांधी का पहला इंटरव्यू इस अ‌वधि के दौरान सर्वाधिक सर्च किया गया।

इंटरव्यू के अलावा खुद पर बने चुटकुलों के कारण तो कभी राहुल की गर्लफ्रेंड के बारे में लोगों ने सर्च किया। इसके अलावा उनके भाषण, उम्र, शैक्षिक योग्यता और मैरिज स्टेटस के बारे में भी सर्च हुई।

इंटरव्यू के ऑनलाइन होने के बाद वह सर्च में नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल से भी आगे निकल गये।

विज्ञापन

केजरीवाल बयानों और राजनीति के कारण रहे चर्चा में

google search result on modi, kejriwal and rahul

फरवरी के दूसरे सप्ताह में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले अरविंद केजरीवाल खबरों में बने रहे।

गूगल ट्रेंड के अनुसार केजरीवाल से जुड़े समाचार, उनके परिवार, मुख्यमंत्री पद से दिये गये इस्तीफे, उन पर बने चुटकुले, भाषणों, साक्षात्कार और उनकी पत्नी के बारे में सर्च किया गया।

8 दिसंबर को दिल्‍ली विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही केजरीवाल और आम आदमी पार्टी मीडिया में बने रहे।

कुल मिलाकर आठ सप्ताह के दौरान मोदी लगातार चर्चा में बने रहे जबकि राहुल गांधी अपने इंटरव्यू के ऑन लाइन होने के बाद और केजरीवाल दिल्ली के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सर्वाधिक सर्च किये गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed