फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Goods train derailed in Ayodhya today.

अयोध्या में मालगाड़ी की डीएमटी पटरी से उतरी, ट्रेनों का आवागमन बाधित

Sat, 18 May 2019 11:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 May 2019 11:29 PM IST
सार

-फैजाबाद रेलवे जंक्शन के पश्चिमी यार्ड पर मोदहा क्रॉसिंग के पास हादसा
-ट्रैक पर गिट्टी गिरा रही थी मालगाड़ी, अचानक पटरी से उतरा डिब्बा
-दोपहर 2:55 पर हादसा, शाम 5:35 बजे बहाल हुआ रेल व सड़क यातायात 
-ट्रैक पर गिट्टी गिरने से हुई डिरेल, मेन लाइन हुई ब्लॉक

विज्ञापन
Goods train derailed in Ayodhya today.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

फैजाबाद रेलवे जंक्शन के पश्चिमी यार्ड पर मोदहा रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार दोपहर मालगाड़ी का एक डिब्बा डिरेल हो गया। इससे मेन लाइन ब्लॉक हो गई। इस कारण फैजाबाद-लखनऊ व प्रयागराज मार्ग करीब 2 घंटे 40 मिनट तक बाधित रहा। 

विज्ञापन


रूट से गुजरने वाली गाड़ियों को आननफानन नजदीक के स्टेशनों पर रोक दिया गया। वहीं डिब्बे के बेपटरी होने से मोदहा क्रॉसिंग बंद रही। इससे सड़क यातायात भी ठप रहा। सूचना पर पहुंचे रेल विभाग की इंजीनियरिंग टीम व अधिकारियों ने डिब्बे को पटरी पर लाने का प्रयास किया। हादसे का कारण ट्रैक पर गिट्टी आ जाना बताया जा रहा है। शाम 5:35 पर रूट बहाल हो सका। इस दौरान तीन ट्रेनें प्रभावित हुईं।

विज्ञापन

फैजाबाद-लखनऊ रेल प्रखंड की मुख्य लाइन पर शनिवार को फैजाबाद से सलारपुर तक मेंटेनेंस का काम चल रहा था। एक मालगाड़ी ट्रैक के दोनों किनारे पर गिट्टी उतार रही थी। इसी दौरान मोदहा रेल क्रॉसिंग के पास पश्चिमी यार्ड पर करीब 2:55 बजे मालगाड़ी का 11वां डिब्बा पटरी से उतर गया। 

सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची रेलवे की इंजीनियरिंग विभाग टीम ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया। सबसे पहले लखनऊ की तरफ के अन्य डिब्बे को अलग कर सलारपुर रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। 

उसके बाद फैजाबाद के तरफ के डिब्बों को फैजाबाद स्टेशन पर पहुंचाया गया। करीब दो घंटे बाद शाम 5 बजे डिरेल हुए डिब्बे को पटरी पर लाने में सफलता मिली। इसके बाद करीब आधे घंटे तक मालगाड़ी के कुछ डिब्बों को पटरी पर दौड़ाकर चेक किया गया। 

इसके बाद शाम 5:35 बजे यातायात बहाल हो सका। सबसे पहले फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस व उसके बाद 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस को रवाना किया। मालगाड़ी के डिरेल होने से मोदहा क्रॉसिंग बंद रही। इस दौरान लोगों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

चीफ लोको इंस्पेक्टर सीएल सिंह ने बताया कि मैटेरियल ट्रेन ट्रैक पर गिट्टी गिरा रही थी, वेस्ट यार्ड पर मोदहा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर गिट्टी आने के कारण एक डिब्बे के दो पहिए पटरी से उतर गए। इसके चलते मेन लाइन ब्लॉक हो गई। सूचना पर पहुंचकर तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद डिब्बे के पहिए को ट्रैक पर लाया जा सका। 

तीन गाड़ियों को अन्य स्टेशनों पर रोका गया

मेन लाइन पर हादसा होने के कारण फैजाबाद-लखनऊ व प्रयागराज मार्ग ब्लॉक हो गया। इसके चलते रूट पर आ रही गाड़ियों को आननफानन अन्य स्टेशनों पर रोक दिया गया।

इसमें दुर्ग एक्सप्रेस को आचार्य नरेंद्र देव स्टेशन पर, किसान एक्सप्रेस को रुदौली स्टेशन पर व फरक्का एक्सप्रेस को गोसाईगंज स्टेशन पर रोक दिया गया। स्टेशन अधीक्षक आरके उपाध्याय ने बताया कि हादसे के दौरान इस रूट से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को अन्य स्टेशनों पर रोका गया था। अब यातायात सामान्य हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed