खुशखबरी! रोडवेज में 254 मृतक आश्रितों को मिलेगी नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की बुधवार आधी रात से होने वाली हड़ताल
प्रबंधन ने यूनियन को आश्वासन दिया कि जल्दी ही 254 मृतक आश्रितों को कंडक्टर पद पर नौकरी दी जाएगी। संविदा कर्मियों का साल में दो बार महंगाई भत्ता भी बढ़ेगा।
यूनियन
के प्रांतीय अध्यक्ष रामजी त्रिपाठी एवं महामंत्री तेज बहादुर शर्मा ने
हड़ताल वापसी का ऐलान करते हुए बताया कि कर्मियों की समस्याओं को लेकर
प्रमुख सचिव (परिवहन) बीएस भुल्लर एवं प्रबंध निदेशक मुकेश मेश्राम से दो
दिन से बातचीत चल रही थी।
लेकिन बुधवार शाम पांच बजे अंतिम चक्र की बातचीत
के दौरान दोनों पक्षों में सहमति बनी। समझौते के अनुसार जनवरी एवं जुलाई
में संविदा ड्राइवरों एवं कंडक्टरों सहित अन्य कर्मियों के महंगाई भत्ते
में पांच फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि यूनियन अन्य समस्याओं का निराकरण बातचीत के माध्यम से करती रहेगी।
दूसरी
तरफ, प्रबंध निदेशक ने बताया कि यूनियन की सबसे महत्वपूर्ण मांग महंगाई
भत्ते की किस्त जारी करने के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है। वहीं, निगम
की आर्थिक स्थिति सुधरने पर वेतन विसंगति दूर होगी एवं बकाया देयों का
भुगतान भी होगा।