फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   good news for maths and science teachers in up

खुशखबरी: 29,334 शिक्षकों की भर्ती जल्द

Sun, 29 Jun 2014 09:23 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Jun 2014 09:23 PM IST
विज्ञापन
good news for maths and science teachers in up

उच्च प्राइमरी स्कूलों में 29,334 गणित-विज्ञान शिक्षकों की भर्ती का शासनादेश सोमवार को जारी करने की तैयारी है। 10 जुलाई तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों से लेकर इंटर कॉलेजों तक के लिए 1,69,055 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी।

उच्च प्राइमरी स्कूलों में 29,334 गणित-विज्ञान शिक्षकों की भर्ती शैक्षिक मेरिट पर करने पर सहमति बन गई है। न्याय विभाग ने बेसिक शिक्षा विभाग को हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक भर्ती करने की राय दी है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी करने की तैयारी में है।

तेजी से काम निपटा रही सरकार

good news for maths and science teachers in up

चुनावी हार के बाद सरकार खासी तेजी से काम कर रही है। शिक्षक भर्ती में यह तेजी साफ नजर भी आ रही है। प्राइमरी स्कूलों में 72,825 शिक्षकों की भर्ती और 58,826 शिक्षा मित्रों के समायोजन का शासनादेश जारी कर दिया गया है।

शिक्षा मित्रों को शिक्षक पद पर समायोजित करने की प्रक्रिया 30 जून से शुरू करके 31 जुलाई को पूरी कर ली जाएगी। वहीं वित्त विभाग ने राजकीय माध्यमिक स्कूलों में 6,645 सहायक शिक्षकों की भर्ती की अनुमति दे दी है।

इसी तरह वर्ष 2012 में राजकीय इंटर कॉलेजों में शुरू की गई राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता संवर्ग के 1,425 शिक्षकों की भर्ती का परिणाम एक हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा।

साढे़ तीन साल से चल रही कवायद

good news for maths and science teachers in up

गौरतलब है कि प्रदेश में मौजूदा समय प्राथमिक से लेकर इंटर कॉलेज तक 3,09,424 शिक्षकों के पद खाली हैं।

प्रदेश में इन रिक्त पदों को भरने की कवायद पिछले करीब साढ़े तीन सालों से चल रही है, लेकिन इन पर भर्ती प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पाई है।

लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद सपा सरकार चाहती है कि शिक्षकों के रिक्त पद अभियान चलाकर भर दिए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed